भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रूस ने उठाया बड़ा कदम, अपने नागरिकों को दिए ये निर्देश

पूरे देश में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इस बीच रूस ने भारत का साथ देते हुए अपने नागरिकों से पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है।

vladimir putin praises pm modi

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच रूस ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने नागरिकों को सख्त निर्देश दिए हैं। पाकिस्तान में स्थित रूसी दूतावास ने अपने सोशल मीडिया हैंडल (@RusEmbPakistan) पर पोस्ट कर रूसी नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा न करने की सलाह दी है।

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रूसी एंबेसी ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत संबंधों में नई तल्खी और कुछ अधिकारियों की ओर से आ रही आक्रामक बयानबाजी के बीच हम यह सिफारिश करेंगे कि स्थिति स्थिर होने तक रूसी नागरिक अस्थायी रूप से पाकिस्तान की यात्रा करने से बचें।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :

विज्ञापन

जानें रूसी एबेंसी ने क्या दी सलाह?

भारत और रूस के बीच काफी मजबूत संबंध हैं। दोनों देशों की दोस्ती ऐसी है कि पाकिस्तान से तनाव के बीच रूस ने भारत का साथ दिया। रूसी एबेंसी ने अपने देश के नागरिकों से कहा कि वे इस वक्त पाकिस्तान न जाएं। यानी रूसी नागरिक पाकिस्तान की यात्रा से बचें।

भारत ने रूस के साथ निभाई शानदार दोस्ती

यूक्रेन से युद्ध के बीच जब पूरी दुनिया रूस के खिलाफ हो गई थी, तब भारत ने शानदार दोस्ती निभाई थी। इस जंग की वजह से रूस पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा दिए थे, लेकिन भारत ने बिना किसी की परवाह करते हुए रूस का साथ दिया। भारत ने रूस से बड़े पैमाने पर क्रूड ऑयल का इंपोर्ट शुरू किया। इसे लेकर यूएस समेत कई देशों ने चेतावनी दी, लेकिन भारत ने किसी की बात नहीं मानी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ