Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राजौरी में संदिग्धों पर फायरिंग, 10-15 राउंड गोलीबारी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब राजौरी में गोलीबारी हुई। वीडीजी गार्डों ने संदिग्ध पर फायरिंग की। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे भारतीय सेना के जवानों ने पूरे इलाकों को घेर लिया और सर्च अभियान तेज कर दिया है।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Apr 24, 2025 23:54
Jammu and Kashmir Encounter in Kathua

पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब राजौरी में गोलीबारी होने की खबर सामने आ रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) ने कुछ संदिग्ध हरकतों को देखते ही गोलीबारी कर दी। उन्होंने 10 से 15 राउंड फायरिंग की। हालांकि, अभीत क किसी अधिकारी ने गोलीबारी की पुष्टि नहीं की है।

जम्मू कश्मीर के राजौरी से शुक्रवार की देर फायरिंग की आवाज सुनाई, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इलाके में कुछ संदिग्ध लोग नजर आए। इस पर वीडीजी के गार्डों ने उन लोगों पर गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि गार्डों ने करीब 10-15 राउंड फायरिंग की।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं : पहलगाम हमले पर महिला का बड़ा दावा, आतंकी की दिखाई तस्वीर, बोली- बार-बार कर रहा था कुरान की बात

कौन होते हैं वीडीजी गार्ड?

जानकारी के लिए बता दें कि ग्राम रक्षा गार्ड (VDG) पहले ग्राम रक्षा समिति (VDC) के नाम से जाने जाते थे। उन्हें पहली बार 1990 के दशक के मध्य में जम्मू और कश्मीर में स्थानीय लोगों, खासकर अल्पसंख्यकों जैसे हिंदुओं, सिखों और दूरदराज के पहाड़ी गांवों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए स्थापित किया गया था। इसमें ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल होते हैं। इसमें ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

वीडीजी को दी जाती है खास ट्रेनिंग

वीडीजी को विशेष रूप से पाकिस्तान से नियमित रूप से घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का सामना करने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है। ये गार्ड कई बार पुलिस से खुफिया जानकारी भी साझा करते हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। गुरुवार को उधमपुर के डुडु-बसंतगढ़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें एक जवान का शहीद हुआ। इससे पहले सेना ने बारामूला में 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था।

यह भी पढे़ं : पहलगाम आतंकी हमले पर सरकार का बयान जारी, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कही ये बड़ी बात

First published on: Apr 24, 2025 11:12 PM

संबंधित खबरें