हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चीख-पुकार, रोते-चिल्लाते दिखे लोग, पहलगाम अटैक का नया वीडियो वायरल

पहलगाम आतंकी हमले से जुड़ा नया वीडियो सामने आया है जिसमें गोलियों की आवाज और लोगों की चीख-पुकार सुनाई दे रही है। इस घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से जुड़े नए-नए वीडियो सामने आ रहे हैं। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। मामले की जांच तेजी से चल रही है और इस घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।

नया वीडियो आया सामने

अब जो नया वीडियो सामने आया है, उसमें लोगों की चीख-पुकार, घबराहट और गोलियों की तेज आवाजें साफ सुनाई दे रही हैं। लोग जान बचाने के लिए किसी तरह एक जगह छिपने की कोशिश कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी बेहद डरे हुए हैं, एक शख्स सभी को नीचे छिपकर बैठने के लिए कह रहा है। यह वीडियो काफी डरावना और भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाला है।

इससे पहले जो वीडियो सामने आया था, उसमें आतंकियों द्वारा बेहद पास से पर्यटकों को गोली मारते हुए देखा गया था। उन वीडियो में आतंकियों को बंदूकें लहराते और अंधाधुंध फायरिंग करते हुए देखा गया, जिसने देश को झकझोर दिया।

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो

जिपलाइन ऑपरेटर पर उठे सवाल

फायरिंग के बीच भी जिपलाइन ऑपरेटर द्वारा पर्यटक को राइड कराने का मामला भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि ऑपरेटर ‘अल्लाह-हू-अकबर’ का नारा लगा रहा था। यह पूरी घटना पर्यटक के कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद NIA और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

यह भी पढ़ें : आतंकी हमले के दौरान दिखे जिपलाइन ऑपरेटर से फिर होगी पूछताछ, पर्यटक के साथ वीडियो हुआ था वायरल

विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव

इस हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े फैसले लिए, जिनमें राजनयिक संबंध सीमित करने से लेकर सिंधु जल समझौते की समीक्षा तक शामिल हैं। जवाब में पाकिस्तान ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि भारत कभी भी हमला कर सकता है, इसलिए पाकिस्तान ने सीमा पर सेना को अलर्ट मोड पर रखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola