आतंकी हमले के दौरान दिखे जिपलाइन ऑपरेटर से फिर होगी पूछताछ, पर्यटक के साथ वीडियो हुआ था वायरल

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान जिपलाइन ऑपरेटर ने फायरिंग के बीच भी पर्यटकों को सैर कराई। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखे जिपलाइन ऑपरेटर को NIA और पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

Pahalgam (3)

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान एक पर्यटक जिपलाइन से सैर कर रहा था। इसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई थी। इसके बाद भी जिपलाइन ऑपरेटर ने उसे सैर पर भेज दिया था। चौंकाने वाली बात ये है कि गोलीबारी के बीच जिपलाइन ऑपरेटर ने ना तो पर्यटकों को बचाने की कोशिश की और ना ही जिपलाइन सैर से पर्यटकों को रोका था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और अब इसे पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन

क्या बोला वीडियो रिकॉर्ड करने वाला ऋषि ?

वीडियो रिकॉर्ड करने वाले पर्यटक ऋषि ने इंडिया टूडे को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें पहले कुछ भी आभास नहीं हुआ बल्कि वह एन्जॉय कर रहे थे लेकिन जब उन्हें एहसास हुआ तो देखा कि सब लोग डरे हुए हैं और इधर-उधर भाग रहे हैं। करीब 5 आतंकी सेना की वर्दी में थे और फायरिंग कर रहे थे।

विज्ञापन

फायरिंग शुरू होते ही कहा – ‘अल्लाह हू अकबर’

इंटरव्यू के दौरान ऋषि से जब पूछा गया कि जिपलाइन के दौरान उन्हें किसी पर शक हुआ तो उन्होंने बताया कि जिपलाइन कराने वाला बंदा पहले नॉर्मल था, लेकिन फायरिंग शुरू होते ही ‘अल्लाह हू अकबर’ का नारा लगाया। मुझे शक है कि वह भी शामिल हो सकता है”।


अब खबर है कि NIA और जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस जिपलाइन ऑपरेटर को पूछताछ के लिए बुलाया है। बताया जा है कि जिपलाइन ऑपरेटर से पहले भी पूछताछ की गई थी। बता दें कि जिपलाइन ऑपरेटर का वीडियो वायरल हुआ था, पर्यटक के वीडियो में वह ‘अल्लाह हू अकबर’ कहता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

कब हुआ था हमला?

विज्ञापन

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 पर्यटकों की जान गई थी। इस घटना के बाद कई वीडियो वायरल हुए। पर्यटकों ने आरोप लगाया था कि आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की थी। ऐसे में जब जिपलाइन ऑपरेटर फायरिंग के वक्त संदेहास्पद दिखा तो सवाल खड़े हो रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ