T20 World Cup: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मेलबर्न में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच से कुछ घंटे पहले बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार को ओवैसी ने कहा कि जब भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में भेजने का फैसला नहीं किया है तो ऐसे में टीम को ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच नहीं खेलना चाहिए।
अभी पढ़ें – WI vs IRE: ‘पोस्टमार्टम किया जाएगा…,’ वर्ल्ड कप से बाहर होने पर वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड में तूफान
पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, “अब आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? हमारी टीम पाकिस्तान नहीं जाएंगी, लेकिन हम उनके साथ ऑस्ट्रेलिया में खेलेंगे। क्या होगा यदि आप पाकिस्तान के साथ हम नहीं खेलेंगे? 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान? लेकिन क्या यह ज्यादा मायने रखता है? छोड़ो, मत खेलो।”
बीसीसीआई सचिव के बयान का जिक्र कर रहे थे ओवैसी
ओवैसी बीसीसीआई सचिव जय शाह की घोषणा का जिक्र कर रहे थे कि भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को धक्का लगा। इसके बाद पीसीबी ने भारत में होने वाले विश्व कप में भाग नहीं लेने की धमकी दी थी।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत 23 अक्टूबर को मैच जीत जाए। उन्होंने कहा कि वे चाहते है कि इस जीत में मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज का पूरा योगदान हो। उन्होंने कहा कि ये इसलिए कि अगर भारत मैच हार जाता है तो फिर टीम में मौजूद मुस्लिम खिलाड़ियों को ट्रोल किया जाता है।
ओवैसी ने कहा कि भारत अगर हार जाता है तो ट्रोलर्स ये पता लगाना शुरू कर देते हैं कि गलती किसकी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें हिजाब से, हमारी दाढ़ी से भी समस्या है। बता दें कि भारत 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान से भिड़ेगा।
2021 में टी 20 विश्व कप मैच समेत एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम और कप्तान रोहित शर्मा पर मेलबर्न में होने वाले मैच को लेकर काफी दबाव है। अगर भारत जीत के साथ विश्व कप टूर्नामेंट की शुरूआत करता है तो भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मॉक संसद' में ज्ञानेश कुमार भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
11 mins agoगुजरात में 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर पीएम मोदी ने दिलाई एकता की शपथ
1 hr agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
1 hr agoमॉक संसद में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग पेश, खरगे ने लगाए 6 गंभीर आरोप
2 hrs agoआशुतोष दीक्षित ने संभाली एयर चीफ मार्शल की कमान, अमर प्रीत सिंह हुए रिटायर
2 hrs agoउमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ रचाई शादी, इसी साल हुआ था CM का तलाक
2 hrs agoदिवाली गिफ्ट को लेकर क्या हैं इनकम टैक्स के नियम, कितना महंगा दे सकते?
3 hrs agoआंध्र में आरी के साथ क्लासरूम में घुसा सिरफिरा, 2 छात्राओं पर किया हमला
4 hrs agoबेंगलुरु में 5 स्टार होटल के स्विमिंग पूल में करंट से 2 विदेशियों की मौत
5 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines