नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि हमारी सरकार ड्रग्स और आतंक पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाती है। लोकसभा में अमित शाह ड्रग्स के मुद्दे पर जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि ड्रग्स देश के लिए गंभीर समस्या है। मोदी सरकार ड्रग्स के खिलाफ सख्त नीति अपनाई है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ड्रग्स को लेकर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए। ड्रग्स पर सरकार की जीरो टॉलेरेंस नीति है। देश को नशा मुक्त करना पीएम मोदी का संकल्प है।

शाह ने कहा कि सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को मिलकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। हमें सीमाओं, बंदरगाहों और हवाई अड्डों के माध्यम से ड्रग्स के प्रवेश को रोकने की जरूरत है। राजस्व विभाग, एनसीबी और मादक पदार्थ रोधी एजेंसियों को सामूहिक रूप से नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ना होगा।

शाह ने यह भी आरोप लगाया कि जो राज्य केंद्रीय एजेंसियों की मदद नहीं करते हैं वे ड्रग तस्करों को सक्षम कर रहे हैं।  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को संसद द्वारा एनसीबी के साथ मादक पदार्थों की तस्करी की जांच करने का अधिकार दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ