Operation Sindoor: स्कूल बंद, फ्लाइट्स कैंसिल, जम्मू में अब कैसे हैं हालात?

Operation Sindoor: भारत ने POK में मौजूद आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया है। ऑपरेशन के चलते कई फ्लाइट्स और जम्मू-कश्मीर में स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

Operation Sindoo Schools closed
विज्ञापन

Operation Sindoor: 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ, जिसमें करीब 26 लोगों की मौत हो गई। इस हमले में पुरुषों की जान ली गई। तभी से इस हमले को लेकर भारत के लोगों में आक्रोश था। भारत ने बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से पाकिस्तान और POK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है। इसके चलते जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। इस दौरान बहुत सी गलत खबरें वायरल हो रही हैं, जिनको लेकर बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। जानिए जम्मू-कश्मीर में अब कैसे हालात हैं?

कहां-कहां पर बंद हुए स्कूल?

एयर स्ट्राइक के बाद कई जगह पर स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है। कश्मीर के डिवीजनल कमिश्नर ने जानकारी देते हुए कहा कि ‘मौजूदा स्थिति को देखते हुए बारामूला, कुपवाड़ा और गुरेज में सभी स्कूल, कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान आज बंद रहेंगे।’ इसके अलावा, पठानकोट में भी 72 घंटे तक सभी स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

Advertisment

फ्लाइट हुईं कैंसिल

एयर स्ट्राइक के बाद अमृतसर से सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही एयरपोर्ट को भी खाली कराया गया है। इसके अलावा एयर इंडिया, इंडिगो एयरलाइंस और स्पाइस जेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। बीकानेर, श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, लेह, चंडीगढ़, धर्मशाला समेत कई शहरों की फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। जिसके लिए यात्रियों से एडवाइजरी देखने की अपील की गई है। वहीं, एयर स्ट्राइक के बाद कश्मीर में एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है, यह केवल सेना के लिए खुला है। एयरपोर्ट को अगला आदेश आने तक बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ