'बेटे की आत्मा को शांति...', ऑपरेशन सिंदूर पर पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता ने क्या कहा?

ऑपरेशन सिंदूर पर शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। शुभम ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाई थी। शुभम के पिता ने पाकिस्तान पर भारत की कार्रवाई से संतुष्टि जताई और प्रधानमंत्री का आभार जताया।

Shubham Dwivedi

पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में भारतीय वायुसेना की एयर स्टाइक पर पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मैं रात से ही लगातार खबरें देख रहा हूं। मैं भारतीय सेना को सलाम करता हूं और प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने देश की जनता का दर्द सुना। जिस तरह से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में पनप रहे आतंकवाद को खत्म किया है, उसके लिए मैं हमारी सेना को धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन

आज हमारे शुभम की आत्मा को शांति मिली है। आज हमारे जख्मों पर मरहम लगा है। पहले दिन से हम कह रहे थे कि पाकिस्तान जैसे दुष्ट देश को इस तरीके की करवाई की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे भरोसे और संकल्प को पूरा किया। हमारे बेटे शुभम की आत्मा जहां भी होगी। सभी 27 जान गंवाने वालों को शांति मिलेगी। आतंकवाद के खिलाफ हमेशा करवाई होनी चाहिए। जब से पाकिस्तान पर हमले की खबर परिवार ने सुनी है, पूरा परिवार हल्का महसूस कर रहा है।

विज्ञापन

शुभम द्विवेदी के रिश्तेदार मनोज द्विवेदी कहते हैं कि 22 अप्रैल को जब हमारे बेटे की जान गई तो हमने कहा था कि हमारे देश में क्रांति आने वाली है और हमें यकीन था कि प्रधानमंत्री मोदी आतंकवाद को खत्म करने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाएंगे। मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं कि आज सेना ने हमारे बेटे को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ