---विज्ञापन---

देश angle-right

Operation Kaveri: पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था जेद्दा पहुंचा, जल्द ही भारत होगा रवाना

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी गई कि पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंचा। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट […]

---विज्ञापन---

Operation Kaveri: सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ‘ऑपरेशन कावेरी’ चलाया जा रहा है। न्यूज एजेंसी ANI की ओर से बुधवार को ट्वीट कर जानकारी दी गई कि पोर्ट सूडान से 135 भारतीयों का तीसरा जत्था IAF C-130J विमान से जेद्दा पहुंचा। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “जेद्दा पहुंचे सभी लोगों के लिए भारत की आगे की यात्रा जल्द ही शुरू होगी।”

इस बीच, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने 148 निकाले गए भारतीयों के दूसरे बैच की अगवानी की। बता दें कि पहला IAF C-130 विमान 121 यात्रियों के साथ बुधवार को जेद्दाह हवाई अड्डे पर पहुंचा। इससे पहले नौसैनिक पोत आईएनएस सुमेधा 278 यात्रियों को लेकर जेद्दा बंदरगाह पहुंचा।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – त्रिपुरा के पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हिमांशु मोहन चौधरी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, “#ऑपरेशन कावेरी पूरे जोरों पर है। दूसरी IAF C-130J फ्लाइट पोर्ट सूडान से जेद्दा के लिए रवाना हुई, जिसमें 135 और यात्री थे। यह ऑपरेशन कावेरी के तहत निकाले गए लोगों का तीसरा बैच है।”

---विज्ञापन---

इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि IAF C-130J विमान से 121 यात्री रवाना हुए। हालांकि, एमओएस एमईए ने बाद में ट्वीट कर कहा कि दूसरे बैच में 148 भारतीयों को निकाला गया था।

---विज्ञापन---

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने ट्वीट किया, “सूडान बंदरगाह से #ऑपरेशन कावेरी के तहत पहला IAF C-130J विमान 148 भारतीयों को लेकर जेद्दा पहुंचा।”

सोमवार को दी गई थी ऑपरेशन कावेरी की जानकारी

राजधानी खार्तूम में सूडानी सेना और अर्धसैनिक समूहों के बीच लड़ाई तेज होने के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को जानकारी दी कि युद्धग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए इसका ‘ऑपरेशन कावेरी’ चल रहा है और लगभग 500 भारतीय पोर्ट सूडान पहुंच गए हैं।

---विज्ञापन---

भारतीय नौसेना का आईएनएस तेग मंगलवार को सूडान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए जारी ‘ऑपरेशन कावेरी’ में शामिल हो गया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मंगलवार को ट्वीट किया, “आईएनएस तेग #ऑपरेशन कावेरी में शामिल हुआ। अतिरिक्त अधिकारियों और फंसे हुए भारतीयों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के साथ पोर्ट सूडान पहुंचा।”

और पढ़िए – डॉग…वेबसीरीज…और ट्रॉफी संग UAE का टूर, जानें कैसे ड्रग्स केस में फंसकर शारजाह जेल पहुंची बाटला हाउस की एक्ट्रेस क्रिसन परेरा?

बता दें कि सूडान में युद्धरत गुटों ने अमेरिका और सऊदी अरब की ओर से मध्यस्थता के बाद सोमवार को 72 घंटे के युद्धविराम के लिए सहमति व्यक्त की। इस दौरान कई देश अपने नागरिकों को संघर्षरत सूडान से निकालने में जुटे हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 
First published on: Apr 26, 2023 07:50 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola