---विज्ञापन---

देश angle-right

त्रिपुरा के पहले पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित हिमांशु मोहन चौधरी का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Himanshu Mohan Chowdhury Passes Away: त्रिपुरा के पहले पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हिमांशु मोहन चौधरी का 84 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। हिमांशु मोहन चौधरी सेवानिवृत्त सिविल सेवा अधिकारी थे। वे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान सोनमुरा में उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) के रूप में तैनात थे, तब […]

---विज्ञापन---

Himanshu Mohan Chowdhury Passes Away: त्रिपुरा के पहले पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हिमांशु मोहन चौधरी का 84 वर्ष की आयु में मंगलवार को निधन हो गया। हिमांशु मोहन चौधरी सेवानिवृत्त सिविल सेवा अधिकारी थे। वे 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान सोनमुरा में उप मंडल अधिकारी (एसडीओ) के रूप में तैनात थे, तब चौधरी ने 2.5 लाख से अधिक बांग्लादेशियों की मदद की, जो संघर्ष और उत्पीड़न से भागकर घर वापस त्रिपुरा आए थे।

हिमांशु मोहन चौधरी शरणार्थियों के लिए भोजन और आश्रय सुनिश्चित करने के लिए तंबू और अस्थायी रसोई घर स्थापित किए थे। उन्हें 1972 में केंद्र सरकार की ओर से देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। वहीं, तत्कालीन बांग्लादेश सरकार ने भी उन्हें उनके “समर्पण और सहजता” के लिए सम्मानित किया।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – क्यों बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन को नीतीश सरकार ने किया रिहा? मारे गए IAS अफसर की पत्नी ने बताई बड़ी वजह

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने जताया शोक

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि त्रिपुरा के पहले पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित हिमांशु मोहन चौधरी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। उनकी दिवंगत आत्मा को शाश्वत शांति मिले। ओम शांति! उनके परिवार में दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी की चार साल पहले मौत हो गई थी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

First published on: Apr 26, 2023 08:27 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola