OPD services available in Delhi AIIMS on day of Ram Lalla Prana Pratistha Program in Ayodhya: दिल्ली एम्स ने 22 जनवरी को आधे दिन तक ओपीडी सेवा बंद रखने का फैसला वापस ले लिया है। यह फैसला आलोचना होने के बाद लिया गया है। इसके पहले कहा गया था कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की वजह से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। सोशल मीडिया पर कई लोग इसे लेकर कमेंट कर रहे थे और अस्पताल होने की वजह से इस फैसले को गलत बता रहे थे। अब कल यानी 22 जनवरी को भी जिन मरीजों ने अप्वाइंटमेंट लिया है वे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। साथ ही सभी क्लिनिकल केयर सेवाएं भी जारी रहेंगी।
अब अस्पताल ने कहा है कि 22 जनवरी को भी ओपीडी सेवाएं चलेंगी ताकि किसी भी मरीज को परेशानी न हो। शनिवार को कहा गया था कि 22 जनवरी के दिन दिल्ली एम्स, सफदरजंग अस्पताल, लेडी हॉर्डिंग अस्पताल और राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ओपीडी सेवाएं दोपहर तक बंद रहेंगी। दिल्ली एम्स ने इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। आरएमएल, लेडी हॉर्डिंग और सफदरजंग अस्पताल ने भी ऐसा ही नोटिस जारी किया था। हालांकि इस दौरान इमर्जेंसी सेवाएं जारी रखने की बात कही गई थी।
ये भी पढ़ें-Budget 2024: बजट से पहले क्यों बांटा जाता है हलवा? हलवा सेरेमनी मनाने के पीछे की वजह और महत्व
विपक्ष ने सरकार पर बोला था हमला
शनिवार को जब दोपहर तक ओपीडी सेवाएं बंद रखने की खबर आई तो विपक्ष समेत तमाम लोगों ने इसे मरीजों की जिंदगी खतरे में डालने वाला बताया। इसे लेकर विपक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला था। उनका कहना था कि इस वजह से मरीजों को परेशानी होगी। शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी सोशल मीडिया पर इस फैसले की आलोचना की थी। बता दें कि कल यानी 22 जनवरी को अयोध्या में नवविर्मित राम मंदिर में पीएम मोदी द्वारा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए पूरे देश में जश्न का माहौल है। कई राज्य सरकारों ने इस दिन छुट्टी का ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें-Ayodha Ram Mandir के लिए चंद दिनों में जुटाया 4500 करोड़ का चंदा, जानें कितने लोगों ने दिया दान
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
52 mins agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
3 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
4 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines