बाबा रामदेव के बयान पर कोर्ट ने कहा यह अन्य देशों से संबंध खराब कर सकता है

hc
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन पर बाबा रामदेव द्वारा कथित तौर पर दिए गए बयान पर चिंता व्यक्त की है। दरअसल, एक बयान में बाबा रामदेव ने कथित तौर पर कहा था कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने कोरोना का टीका लगा था बावजूद इसके कैसे वह कोरोना संक्रमित हो गए। न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी ने कहा इस तरह के बयान अन्य देशों के साथ देश के संबंधों को प्रभावित कर सकते हैं। साथ ही आयुर्वेद की छवि को भी खराब कर सकते हैं।”

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पीठ ने कहा मैं आयुर्वेद का नाम खराब न हो इससे चिंतित हूं। यह मान्यता प्राप्त, सम्मानित और प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। दूसरा यह कि यहां लोगों का नाम लिया जा रहा है। यह हमारे देश के अन्य देशों के साथ संबंधों
को प्रभावित कर सकता है। कोर्ट ने आगे कहा विश्व नेताओं का नाम लिया जा रहा है जिससे उनके साथ हमारे अच्छे संबंध प्रभावित होंगे।”

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

अगले सुनवाई 23 अगस्त को 

पेश मामले में पीठ डॉक्टरों के विभिन्न समूहों द्वारा एलोपैथी और कोविड -19 उपचार की प्रभावकारिता के संबंध में रामदेव के कथित बयान के खिलाफ दायर मामले में सुनवाई कर रही थी। अब मामले की अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी। याचिकाकर्ता डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता अखिल सिब्बल ने अदालत को बताया कि 4 अगस्त को रामदेव ने उत्तराखंड के हरिद्वार में एक बयान दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन तीसरी बार कोविड संक्रमित हुए हैं। जबकि उन्होंने कोरोना का टीका लिया हुआ है। याचिकाकर्ताओं ने अदालत को यह बताया है कि उक्त बयान इस तथ्य के बावजूद आया है कि मामला अदालत में चल रहा था और दोनों पक्ष एक सौहार्दपूर्ण समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ