Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए केसों में 39.1% उछाल आया है। देश में आज एकबार फिर कोरोना के 10 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। देश में आज कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 12,608 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 72 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 9,062 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 36 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 3546 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 12,608 नए केस सामने आए हैं जबकि 72 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 16,251 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 01 हजार 343 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 3715 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,98,814 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,36,70,315 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,206 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 3.48% है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,08,95,79,722 पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 38,64,471 डोज लगाई गई है।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ