'I.N.D.I.A गठबंधन की हालत अभी मजबूत नहीं...', उमर अब्दुल्ला ने अंदरूनी कलह की खोली पोल

Omar Abdullah Says INDIA Alliance not strong right now: पीएम मोदी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बनाए गए INDIA गठबंधन की हालत नाजुक है। इस बात के संकेत सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिए।

Omar Abdullah, INDIA Alliance, Akhilesh Yadav

Omar Abdullah

Omar Abdullah Says INDIA Alliance not strong right now: पीएम मोदी और भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए बनाए गए INDIA गठबंधन की हालत नाजुक है। इस बात के संकेत सोमवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिए। उन्होंने विपक्षी गठबंधन में अंदरूनी लड़ाई को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इंडिया अलायंस की स्थिति अभी मजबूत नहीं है। कुछ अंदरूनी झगड़े हैं जो नहीं होने चाहिए, खासकर ऐसे मौके पर जब चार से पांच राज्यों में चुनाव हैं।

विज्ञापन

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जिस तरह से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच लड़ाई सामने आई और दोनों ने कहा कि वे यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे यह भारत गठबंधन के लिए अच्छा नहीं है। शायद विधानसभा चुनाव के बाद हम फिर मिलेंगे। हम साथ बैठकर काम करने की कोशिश करेंगे।

विज्ञापन

एमपी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर सामने आई थी कलह

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर सामने आई थी। सपा मध्य प्रदेश में भाजपा को हराना चाहती थी। अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन होगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अखिलेश ने इसे विश्वासघात माना। 21 अक्टूबर को अखिलेश ने कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं आपसे वादा करता हूं कि हम एक बार भी गठबंधन के बारे में बात नहीं करेंगे और अपने दम पर भाजपा को हराने की तैयारी शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को साजिश रचने और सपा को धोखा देने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

अखिलेश बोले- मैं अभी भी गठबंधन का हिस्सा

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस से तनातनी की खबरों के बीच सोमवार को अखिलेश यादव ने एक टीवी चैनल से कहा कि वे अभी भी गठबंधन का हिस्सा हैं। हालांकि उन्होंने पीडीए यानी पिछड़ा वर्ग, दलित समुदाय और अल्पसंख्यकों के मतदाताओं को टारगेट करने के लिए काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ