सीएम बनते ही उमर अब्दुल्ला का बड़ा आदेश, अब जम्मू-कश्मीर में नहीं होगा ये काम

Omar Abdullah: सीएम ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि पुलिसकर्मी सड़कों पर किसी भी तरह की लाठी लहराने या आक्रामक हाव-भाव से बचें।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला।

विज्ञापन

Omar Abdullah directed to ensure that no green corridor is created: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीएम बनने के बाद बुधवार को बड़ा आदेश दिया है। सीएम ने पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि पुलिस मुख्यमंत्री की आवाजाही के लिए कोई ‘ग्रीन कॉरिडोर’ न बनाए, क्योंकि इससे आम नागरिकों को असुविधा होती है।

बता दें अब तक जम्मू-कश्मीर में सीएम के काफिले के लिए स्थानीय पुलिस ग्रीन कॉरिडोर बनाती है। जिसमें सड़क पर दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया जाता है और सीएम की बेरोकटोक आवाजाही सुनिश्चित की जाती है। अब इस नए आदेश के बाद ऐसा नहीं होगा।

Advertisment

सायरन का इस्तेमाल कम किया जाए

दरअसल, सीएम उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने कहा मैंने जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक से बात की है कि जब मैं सड़क मार्ग से कहीं जाऊं तो कोई “ग्रीन कॉरिडोर” या यातायात अवरोध न हो। उन्होंने आगे कहा कि मैंने उन्हें निर्देश दिया है कि लोगों को होने वाली असुविधा को कम से कम किया जाए और सायरन का इस्तेमाल कम से कम किया जाए।

विज्ञापन

लोगों की सेवा करने आए हैं, उन्हें असुविधा पहुंचाने नहीं

सीएम ने अपनी पोस्ट में आगे कहा कि पुलिसकर्मी सड़कों पर किसी भी तरह की लाठी लहराने या आक्रामक हाव-भाव से बचें। उन्होंने कहा कि मैं अपने कैबिनेट सहयोगियों से भी बिना ग्रीन कॉरिडोर आवाजाही करने की उम्मीद रखता हूं। उनका कहना था कि हर चीज में हमारा आचरण लोगों के अनुकूल होना चाहिए। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं, उन्हें असुविधा पहुंचाने के लिए नहीं। बता दें उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के 14वें मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ