8 घंटे बाद हैदराबाद से ओमान एयर की उड़ान कैंसिल, फिर यात्रियों ने काटा बवाल, सामने आया Video

Oman Air Flight Cancelled : हैदराबाद एयरपोर्ट पर ओमान एयरलाइन की फ्लाइट कैंसिल हो गई। इसके बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

social media, 22 bomb threats targeting flights, Lucknow, Ayodhya, UP Police, Cyber Cell

File Photo

Oman Air Flight Cancelled : हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। हैदराबाद से ओमान की राजधानी मस्कट जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। पहले बताया गया है कि कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से देरी से ओमान एयरलाइन की फ्लाइट उड़ान भरेगी। करीब 8 घंटे के बाद इस उड़ान को रद्द कर दिया गया। एययरपोर्ट पर बवाल करते हुए यात्रियों का एक वीडियो भी सामने आया है।

विज्ञापन

बताया जाता है कि हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले यात्रियों को ओमान एयरलाइन के विमान में चढ़ाया गया, जहां फ्लाइट की एसी में खराब आ गई। 3-4 घंटे की देरी के दौरान कई लोगों को विमान में घुटन महसूस हुई। इसके बाद भी यात्री अपनी उड़ान का इंतजार करते रहे। उड़ान निर्धारित प्रस्थान समय से लगभग आठ घंटे बाद रात 10 बजे रद्द कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने काटा बवाल

ओमान एयर की उड़ान कैंसिल होने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाराज यात्री एयरपोर्ट कर्मियों पर अपना गुस्सा निकालते नजर आ रहे हैं। वीडियो में लोगों को चीखते हुए सुना जा सकता है।

विज्ञापन

ओमान एयर की नहीं आई कोई प्रतिक्रिया

विज्ञापन

फिलहाल, इस घटना पर ओमान एयर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। यात्रियों ने बताया कि उन्हें हुई असुविधा और परेशानी के लिए कोई रिफंड या मुआवजा नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले जनवरी की शुरुआत में भी नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के कर्मचारियों और यात्रियों के बीच बहस हुई, जब एक फ्लाइट कई घंटों तक देरी से उड़ान भर रही थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ