शव के टुकड़े करके कुकर में उबाले, हैदराबाद में पत्नी की हत्या, जानें पूर्व फौजी क्यों बना हैवान?

Telangana Wife Murder: भारतीय सेना के पूर्व जवान की हैवानियत दिल दहला देगी। उसने पत्नी की हत्या करके उसके शव को टुकड़े किए और उन्हें कुकर में उबालकर फेंक दिया। हड्डियों को पीसकर चूरा बनाकर फेंक दिया। आइए जानते हैं कि हत्या क्यों की गई और वारदात का खुलासा कैसे हुआ?

Telangana Wife Murder

Telangana Wife Murder

Ex-Soldier Killed Wife Chopped Dead Body: तेलंगाना के हैदराबाद में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या करके उसकी लाश के टुकड़े किए और कुकर में उबालकर फेंक दिए। आरोपी पति ने पहले पुलिस के सामने नाटक किया, लेकिन उसकी हरकतों पर शक होने पर पुलिस ने सख्ती बरती तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। साथ ही पूछताछ में बताया कि उसने इतनी घिनौनी वारदात क्यों अंजाम दी? पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव के टुकड़े बरामद करके हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सख्ती बरती तो कबूला गुनाह

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना हैदराबाद के रंगारेड्डी जिले के मीरपेट इलाके की है, जो राचकोंडा कमिश्नरेट के दायरे में आता है। हत्यारोपी सेना से रिटायर्ड जवान है। उसने स्वैच्छिक सेवानिवृति ली थी। उसका नाम गुरुमूर्ति है, जो दंडुपल्ली गांव का रहने वाला है। वह सेना से रिटायर होने के बाद DRDO में आउटसोर्स सिक्योरिटी गार्ड था। मृतका की पहचान वेंकट माधवी के रूप में हुई, जिसे गुरुमूर्ति की शादी 13 साल पहले हुई थी। 2 बच्चे भी हैं। माधवी 15 जनवरी से लापता थी, क्योंकि उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई थी। 16 जनवरी को शव ठिकाने लगाया गया और वारदात का खुलासा 18 जनवरी को हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो गुरुमूर्ति की हैवानियत का सच सामने आया।

विज्ञापन

इस वजह से की थी पत्नी माधवी की हत्या

पुलिस पूछताछ में गुरुमूर्ति ने बताया कि दोनों के बीच अकसर लड़ाई झगड़ा होता था। 15 जनवरी को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और विवाद में ही उसने पत्नी माधवी की हत्या कर दी थी। अगले दिन उसने लाश के टुकड़े करके उन्हें कुकर में उबाला। हड्डियों को मूसल से पीसकर जिल्लेलागुडा चेरुवु में झील में और अन्य स्थानों पर फेंक दिया। इस बीच माधवी के घरवाले उसका पता करते हुए आ गए तो उसने उन्हें बताया कि माधवी झगड़ा करके चली गई है, लेकिन उसके घरवालों ने बताया कि वह मायके नहीं आई तो वह ससुरालियों के साथ थाने पहुंच गया और गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवा दी, लेकिन पुलिस को शक हो गया, जिस वजह से उसकी हरकत का खुलासा हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ