'हमारे खून में है लोकतंत्र...', किरेन रिजिजू ने कहा- कोर्ट की आजादी और डेमोक्रेसी पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता

Odisha, Odisha News, Law Minister Kiren Rijiju, Kiren Rijiju On Judiciary, India Court

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में कहा कि लोकतंत्र हमारे खून में है।

Odisha: केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ओडिशा के भुवनेश्वर में कहा कि लोकतंत्र हमारे खून में है। भारतीय न्यायपालिका की आजादी और लोकतंत्र पर कोई सवाल नहीं खड़ा कर सकता है। वे भुवनेश्वर में सेंट्रल गवर्नमेंट लॉ ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत विरोधी विदेशी ताकतें टुकड़े-टुकड़े गैंग की मदद से भारत पर हमला करती हैं।

विज्ञापन

रिजिजू ने कहा कि आजादी के नाम पर किसी को कुछ भी करने की छूट नहीं दी जा सकती है। अगरा ऐसा हुआ तो कानून व्यवस्था का क्या हाल होगा?

विज्ञापन

न्यायपालिका की आलोचना सही संकेत नहीं

कानून मंत्री ने बिना किसी नेता का नाम लिए कहा कि देश के भीतर और बाहर यह दिखाने की कोशिश की जा रही है कि भारतीय न्यायपालिका संकट में है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर न्यायमूर्तियों के लिए भला बुरा कहा जाता है। मैं बता दूं कि न्यायपालिका की इस तरह आलोचना सही संकेत नहीं है।

विज्ञापन

सख्त कानून बनाने होंगे, तभी आजादी बचेगी

रिजिजू ने कहा कि हमें भारत को सुरक्षित बनाने के लिए सख्त कानून बनाने होंगे। इसे बिना आजादी नहीं बचेगी। जिस तरह एक बॉडी बिल्डर को शेप में आने के लिए खूब पसीना बहाना पड़ता है, उसी तरह आजादी और अधिकार पाने के लिए हमें कई चीजों का त्याग करना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ