Odisha Train Tragedy: 1000 से ज्यादा कर्मचारी मरम्मत के काम में जुटे, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

Odisha Train Accident

Odisha Train Accident

विज्ञापन

नई दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1000 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर मरम्मत का काम जारी है, जिसमें 1000 से अधिक कर्मचारी जुटे हुए हैं। ट्रैक पर बहाली के लिए 7 से अधिक पोकलेन मशीनें, 2 दुर्घटना राहत ट्रेनें, 3-4 रेलवे और रोड क्रेन तैनात की गई हैं।

क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाया जा रहा है

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर रातभर मरम्मत का काम जारी रहेगा। पटरी से उतरी ट्रेनों के मलबे और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व रेलवे बालासोर सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी ने कहा- मरम्मत का काम शुरू हो गया है। हमने प्रॉपर लाइटिंग की व्यवस्था की है। टीम साइट पर है… हम काम पर हैं और जल्द से जल्द इसे बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी साइट पर हैं।

विज्ञापन

288 शव बरामद, 1 हजार से ज्यादा घायल 

एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने बताया- 288 शव बरामद किए गए जबकि 1000 से ज्यादा घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ट्रैक से पटरी से उतरी ट्रेनों के बचे हुए मलबे को हटाने के प्रयास जारी हैं। मौसम काफी गर्म होने के बावजूद पूरी रात बहाली का काम जारी रहेगा।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला 

पीएम नरेंद्र मोदी ने मरम्मत के काम में लगे कर्मचारियों की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मैं रेलवे, एनडीआरएफ, ओडीआरएएफ, स्थानीय अधिकारियों, पुलिस, अग्निशमन सेवा, स्वयंसेवकों और अन्य लोगों की टीमों से संबंधित प्रत्येक व्यक्ति की सराहना करता हूं जो बिना थके जमीन पर बचाव कार्यों को मजबूत कर रहे हैं। उनके समर्पण पर गर्व है।

विज्ञापन

इस बीच कटक, ओडिशा के एससीबी मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ भुबना नंदा मोहराना ने कहा- हमें कुल 193 मरीज मिले हैं, जिनमें से 9 मरीजों को हमने छुट्टी दे दी है। फिलहाल 7 मरीज गंभीर हैं। सरकार ने जांच से लेकर इलाज तक सब कुछ मुफ्त घोषित किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ