हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'छात्रों के प्रदर्शन से नहीं, भाषा से ऐतराज…', कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर बोले- सभी फ्री स्कीम बंद कर मुफ्त कर दें शिक्षा

न्यूज़ 24 से खास बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन युवाओं का जोश था और उनकी मांग शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों की मांगों से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर उन्हें ऐतराज था.

विज्ञापन
Credit: News24

जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन, शिक्षा व्यवस्था और राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है. न्यूज़ 24 से खास बातचीत में देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन युवाओं का जोश था और उनकी मांग शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाने की थी. उन्होंने कहा कि उन्हें छात्रों की मांगों से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर उन्हें ऐतराज था. ठाकुर ने शिक्षा और स्वास्थ्य को पूरी तरह निशुल्क करने की पैरवी की, वहीं मंदिरों के बेहतर प्रबंधन के लिए सनातन बोर्ड बनाने की मांग भी दोहराई.

ये भी पढ़ें: पैलेट गन के इस्तेमाल पर मचा बवाल, कितनी खतरनाक होती है ये बंदूक? जानिए कैसे करती है काम

ठाकुर ने क्या कहा?

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार दूसरी मुफ्त योजनाओं की जगह स्वास्थ्य और शिक्षा को पूरी तरह निशुल्क कर दे तो गरीबों को बेहतर इलाज और शिक्षा मिलेगी, जिससे पेपर लीक जैसी गड़बड़ी पर भी काफी हद तक रोक लग सकती है.
देवकीनंदन ठाकुर ने आंदोलन के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा पर भी नाराज़गी जताई. उन्होंने कहा कि अन्ना हज़ारे ने भी 22 बड़े आंदोलन किए, लेकिन कभी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया. उनके मुताबिक हिंसा केवल शारीरिक नहीं होती, शब्दों की हिंसा भी उतनी ही पीड़ादायक होती है.

विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भी की टिप्पणी

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले पर भी देवकीनंदन ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि बड़े मंदिरों के संचालन के लिए सनातन बोर्ड बनाया जाना चाहिए और उसमें केवल धर्माचार्यों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. उनका कहना था कि धर्म से जुड़े संस्थानों का संचालन धर्माचार्यों के हाथ में होगा, तभी ऐसी घटनाओं पर रोक लग सकेगी. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से सभी बड़े मंदिरों में अधिकारियों को बैठा दिया गया, ऐसे में चंदा चोरी नहीं होगा तो और क्या होना था.

ये भी पढ़ें: ‘मेरे बच्चे मेरी बात नहीं मानते हैं…’, BJP मंत्री की बेटी के Gen Z आंदोलन में शामिल होने पर बोले असम CM हिमंता बिस्वा

विज्ञापन

(Input By: KJ Srivatsan)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola