'मेरे बच्चे मेरी बात नहीं मानते हैं…', BJP मंत्री की बेटी के Gen Z आंदोलन में शामिल होने पर बोले असम CM हिमंता बिस्वा

दिल्ली में CJP के आंदोलन में असम के भाजपा मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिशा भी शामिल हुई थीं. जिसके बाद उनकी कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. जिस पर लोगों ने भी कई सवाल उठाए. वहीं, अब इस मामले को लेकर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का भी बयान सामने आया है.

assam cm

फाइल फोटो

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए CJP के आंदोलन में देश भर से कई छात्रों ने हिस्सा लिया. लंबे समय तक चले छात्रों के इस आंदोलन के आगे आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा और आखिर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा और उनकी जगह सरकार ने प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया.

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में छात्रों के आंदोलन में असम के मंत्री केशव महंता की बेटी दिबिसा भी शामिल हुई थीं. जिसकी कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई. लोगों ने उनपर सवाल भी उठाए. वहीं, अब इस मामले पर असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का भी बयान सामने आया है.

विज्ञापन

मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते हैं- सीएम सरमा

असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने बयान में कहा, ‘मेरा भाई मेरी बात नहीं मानता. मेरे बच्चे भी मेरी कई बातें नहीं मानते. जरूरी नहीं कि आपकी राजनीतिक सोच आपके माता-पिता जैसी ही हो. PM मोदी के बारे में उन्होंने जो कहा, उससे मुझे दुख हुआ है. जब मैं उनसे मिलूंगा तो बात करूंगा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ वीडियोज को लेकर उन्होंने कहा, ‘केशव महंता अभी ऐसी स्थिति में हैं कि राज्य में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना उनका फर्ज है. अगर हम उन पर मानसिक दबाव डालेंगे तो इससे हमें कोई फायदा नहीं होगा. अगर मेरा बेटा कुछ गलत कहता है तो हैरान न हों. हो सकता है कि कल मेरा बेटा वकील बन जाए और किसी ऐसे व्यक्ति के लिए काम करे जिसे मैं पसंद नहीं करता. बच्चों के बड़े होने के बाद माता-पिता को इसमें घसीटने का कोई मतलब नहीं है.’

विज्ञापन

उनके द्वारा लगाए गए नारों से मैं सहमत नहीं- सीएम सरमा

सरमा ने कहा, ‘मैं उनके द्वारा लगाए गए नारों से सहमत नहीं हूं. जब मैं उनसे दोबारा मिलूंग तो इस बारे में बात जरूर करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश भी करूंगा कि उन्होंने जो कहा वह सही नहीं था. हिमंता ने कहा, मुझे नहीं लगता है कि केशव महंता की बेटी के छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उन पर हमला या फिर उन्हें ट्रोल करना चाहिए.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ