jp Yadav
Read More
---विज्ञापन---
Traffic Challan News: सितंबर, 2019 में लागू हुए नए मोटर वाहन एक्ट के बाद लोगों में बड़ा बदलाव आया है। लोग अब ट्रैफिक नियमों को लेकर अधिक संजीदा हुए हैं और इनका पालन भी कर रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों के भी कुछ अधिकार हैं, जिन्हें जानना बेहद जरूरी है वरना आपको ट्रैफिक पुलिस ‘बेवकूफ’ तक बना सकती है। क्या आप जानते हैं कि ट्रैफिक पुलिस वाले आपके वाहन की चाबी और उसके कागजात जब्त नहीं कर सकते हैं। इसके साथ अन्य चीजों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
लोगों को सड़क पर वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन हर हाल में करना चाहिए। यह खुद के साथ सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए जरूरी है। इस बीच अनजाने आप ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर घबराए नहीं, बल्कि अपने अधिकारों को जानते हुए नियमों का पालन करें।
अगर सड़क पर वाहन चलाते समय आपको ट्रैफिक पुलिस कर्मी रोकता है तो मांगे जाने पर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस, व्हीकल रजिस्ट्रेशन पेपर, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट दिखाना होगा। वहीं, इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का यूनिफॉर्म में भी होना जरूरी है।
इस दौरान यदि उसने वर्दी नहीं पहनी है तो आप उनसे पहचान पत्र दिखाने के लिए भी पूछ सकते हैं। इसके साथ ही वहां पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों से भी आइडी दिखाने की मांग कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने की सूरत में आप भी अपने डॉक्यूमेंट दिखाने से मना कर सकते हैं।
बता दें कि नए मोटर वाहन एक्ट 2019 के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होने वाले जुर्माने की रकम अब 5 से 10 गुना तक बढ़ा दी गई है। बिना हेलमेट गाड़ी चलाने पर पहले जहां 500 रुपये का चालान भरना पड़ता था, ये रकम अब 1,000 रुपये है। इसके अलावा, 3 महीने के लिए लाइसेंस रद भी किया जा सकता है।
1.निर्धारित लेन में ही चलाएं वाहन
2. ओवरटेक से बनाएं दूरी
3. नो एंट्री का रखे विशेष ध्यान
4. सीट बेल्ट, हेलमेट का इस्तेमाल है जरूरी
5. सिर्फ जरूरी होने पर ही बजाएं हॉर्न
6. अपनी लेन में चलाएं वाहन
7. गति पर रखें नियंत्रण
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।