How Nitish Kumar Shocked INDIA Alliance : लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ एक बार फिर हाथ मिला लिया है। लालू प्रसाद यादव के राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ नीतीश का संबंध खत्म करना विपक्षी INDIA गठबंधन और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है।
कांग्रेस पार्टी इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में गठबंधन में शामिल अन्य दलों के साथ ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चला रही है। लेकिन पार्टी खुद अपने ही खेमे में हो रही टूट रोकने में असफल दिखाई दी है। पहले कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने झटका दिया फिर पंजाब में भगवंत मान ने। लेकिन बिहार में नीतीश कुमार ने तो एक तरह से गठबंधन की नींव हिला दी है।
इस्तीफा देने के बाद क्या बोले नीतीश
रविवार को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने राजद के साथ गठबंधन के साथ INDIA गठबंधन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर हालात अच्छे नहीं थे। INDIA गठबंधन को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि इसमें कोई भी काम नहीं कर रहा था। बता दें, 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार को राजनीतिक रूप से बहुत अहम माना जाता है।
‘गठबंधन को हाईजैक कर रही कांग्रेस’
नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के थोड़ी देर बाद ही जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर हमला शुरू कर दिया। त्यागी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस INDIA गठबंधन को हाईजैक करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से जदयू को गठबंधन से अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा जबकि विपक्षी दलों को एकसाथ लाने वाले नीतीश कुमार ही थे।
त्यागी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने सर्वाइवल के लिए लड़ रही है। अब यह क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहती है। सियासी बयानबाजी को छोड़ भी दें तो भी एक बात साफ है कि INDIA से जदयू के बाहर जाने से कांग्रेस बैकफुट पर आ जाएगी। क्षेत्रीय दल बिहार के घटनाक्रम को सीट बंटवारे की बातचीत में इस्तेमाल कर सकते हैं और ज्यादा सीटों की मांग कर सकते हैं।
राजनीति में कई ‘आया राम गया राम’
वहीं, नीतीश के इस कदम को लेकर कांग्रेस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि राजनीति में ‘आया राम, गया राम’ जैसे बहुत हैं और हमें पता था कि ऐसा होगा। एक दिन पहले शनिवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा था कि नीतीश अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं। कांग्रेस को पूरे देश में अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।
ये भी पढ़ें: तेजस्वी के साथ ओवैसी ने नीतीश पर भी कसा तंज
ये भी पढ़ें: नीतीश कुमार के साथ गठबंधन पर क्या बोले चिराग
ये भी पढ़ें: कौन हैं वो 2 नेता जो बनेंगे नीतीश कुमार के ‘वजीर’
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
5 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
12 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
19 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines