Who Will Be Convener of INDIA : इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA एक ओर अभी भी सीट बंटवारे की समस्या का समाधान नहीं कर पा रहा है। वहीं, दूसरी ओर इसका संयोजक कौन होगा इसे लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। गठबंधन का नेतृत्व करने वाली कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे कौन बनेगा करोड़पति में पूछे जाने वाले सवाल जैसा बताया है।
खड़गे ने शनिवार को कहा कि संयोजक के रूप में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इसका जवाब आने वाले 10-15 दिन में मिल जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने को लेकर चल रही अटकलों पर खड़गे ने कहा कि यह सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा है। इसका निर्णय अगले 10-15 दिन में हो जाएगा जब हम इस पर बैठक करेंगे।
नीतीश कुमार ने ली थी यह शपथ
एक समय में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा रहे नीतीश कुमार ने बाद में इससे किनारा कर लिया था और महागठबंधन में शामिल हो गए थे और बिहार में नई सरकार बनाई थी। इस महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और तीन वाम दल हैं। नीतीश ने तब शपथ ली थी कि वह भाजपा विरोधी सभी दलों को साथ लाएंगे और 2024 के आम चुनाव में भाजपा सरकार को सत्ता से हटाएंगे।
ऐसा है नीतीश के नेताओं का रुख
बीते दिनों राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जदयू के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और अब यह पद भी नीतीश के पास है। उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी उन्हें इंडिया गठबंधन का वैचारिक संयोजक और वैचारिक प्रधानमंत्री तक बता चुके हैं। बिहार सरकार में मंत्री मदन साहनी और रत्नेश सादा तो यह भी कह चुके हैं कि नीतीश को केवल संयोजक ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: बिहार की कितनी सीटों पर कौन लड़ेगा चुनाव?
ये भी पढ़ें: विपक्ष को मजबूत कर सकता है यह फॉर्मूला
ये भी पढ़ें: क्या I.N.D.I.A. में समय से पहले पड़ गई दरार?
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
5 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
7 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
10 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
10 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
11 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
11 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines