हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

छात्र के निलंबन के बाद एनआईटी कालीकट में बढ़ा तनाव; राम मंदिर से क्या है कनेक्शन?

NIT Calicut Suspends Student Protested On Ram Mandir consecration Day: तनाव बढ़ने के बाद संस्थान ने छात्र के निलंबन पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Students Protesting in NIT Calicut Campus

NIT Calicut Suspends Student Who Protested On Day Of Ram Mandir consecration : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) कालीकट के एक छात्र को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद संस्थान में तनाव की स्थिति गंभीर हो गई है। छात्र के खिलाफ यह एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि पिछले महीने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन उसने विरोध-प्रदर्शन किया था। हालांकि, इस कार्रवाई के खिलाफ छात्र की अपील पर फैसला लिए जाने तक निलंबन को होल्ड पर रख दिया गया है।

22 जनवरी को क्या हुआ था

संस्थान में इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र वैसाख प्रेमकुमार के निलंबन के बाद से कैंपस में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके खिलाफ कई छात्रों ने प्रदर्शन भी किया है। दरअसल, मामला यह है कि बीती 22 जनवरी को छात्रों के एक समूह ने साइंस एंड स्पिरिचुएलिटी क्लब के बैनर के तहत संस्थान के गेट पर भारत का भगवा रंग में रंगा एक नक्शा बनाया था। प्रेमकुमार समेत कुछ छात्रों ने इसका विरोध किया था। उन्होंने एक तख्ती पर यह भी लिखा था कि भारत राम राज्य नहीं है। इसके बाद छात्रों के बीच हाथापाई की स्थिति भी बन गई थी।

विज्ञापन

निलंबन वापस लेने की मांग

इसके बाद 31 जनवरी को इंस्टीट्यूट के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर ने वैसाख प्रेमकुमार को एक साल के लिए सस्पेंड करने का निर्णय लिया था। उन्होंने प्रेमकुमार को परिसर में अराजकता उत्पन्न करने और संस्थान की छवि धूमिल करने का जिम्मेदार ठहराया था। गुरुवार को छात्र संगठनों ने इस निलंबन को वापस लेने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया था। इसे लेकर तनाव बढ़ने पर संस्थान ने प्रेमकुमार के निलंबन को तब तक के लिए होल्ड करने का फैसला लिया जब तक इस एक्शन के खिलाफ उनकी अपील पर सुनवाई नहीं हो जाती।

ये भी पढ़ें: जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अयोध्या के लिए आठ शहरों से उड़ेंगी नई फ्लाइट्स

ये भी पढ़ें: दुकान में EVM मशीन मिलने का सच आया सामने

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola