---विज्ञापन---

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत अचानक बिगड़ी, आगरा से देहरादून किया गया रेफर; CM योगी ने फोन पर जाना हाल

जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, अब उन्हें देहरादून के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

Jagadguru Rambhadracharya Health Suddenly Deteriorated Admitted to hospital in Agra: तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गगुरू रामभद्राचार्य महाराज की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई,  जिसके बाद उन्हें आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को जब इसकी जानकारी मिली तो वे अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे और जगद्गुरु के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि रामभद्राचार्य को आगरा से देहरादून एयरलिफ्ट किया जा रहा है। तीन  डॉक्टरों की स्पेशल टीम निगरानी के लिए उनके साथ रहेगी।

रामभद्राचार्य की हालत स्थिर

---विज्ञापन---

मिली जानकारी  के अनुसार, रामभद्राचार्य की हालत स्थिर है। अस्पताल में रामभद्राचार्य को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अस्पताल के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

जगद्गुरु को आराम की जरूरत

---विज्ञापन---

डॉक्टर ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की कई जांचें कराई गई हैं। कुछ रिपोर्ट शाम तक और कुछ के कल तक आने की उम्मीद है। उन्हें आराम की सख्त जरूरत है। ऐसे में वे कुछ दिन तक रामकथा नहीं कह पाएंगे। गौरतलब है कि 4 साल पहले उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी।

हाथरस जिले में चल रहा था राम कथा कार्यक्रम

---विज्ञापन---

मिली जानकारी के मुताबिक, जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज का उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के लाड़पुर गांव में केशव देव भगवान मंदिर में 25 जनवरी से 2 फरवरी तक श्री राम कथा का कार्यक्रम चल रहा था। कथा के अंतिम दिन 2 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें आगरा ले जाया गया। यहां एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर ली स्वास्थ्य की जानकारी

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर रामभद्राचार्य महाराज के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जगद्गुरु के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: राम मंदिर पर शंकराचार्य क्यों गलत? रामभद्राचार्य बोले- डंडे हमने खाए और विरोध वो कर रहे हैं…

---विज्ञापन---

निकली यह बीमारी

कहा जा रहा है कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य को निमोनिया हुआ है। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि वे नियमित जांच के लिए अस्पताल आए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: उनकी जीभ क्यों नहीं काट ली गई? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने नीतीश कुमार के बयान पर निकाली भड़ास

 

---विज्ञापन---
First published on: Feb 02, 2024 05:23 PM

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola