नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को अमरावती के फार्मासिस्ट उमेश कोल्हे हत्या मामले में 11 गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की। मुंबई एनआईए अदालत में दायर चार्जशीट में जांच से पता चला है कि आरोपियों ने उमेश कोल्हे से बदला लेने के लिए एक आतंकवादी गिरोह बनाकर आपराधिक साजिश रची गई थी। कोल्हे ने नूपुर शर्मा की विवादास्पद टिप्पणी के समर्थन में एक वॉट्सएप पोस्ट अपलोड किया था। एनआईए का कहना है कि लोगों के बीच आतंक फैलाने के उद्देश्य से यह हत्या की गई।

2 जुलाई को एनआईए ने लिया केस 

एफआईआर संख्या 306/2022 के तहत अमरावती के सिटी कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद 2 जुलाई को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपियों में मुदस्सिर अहमद, शाहरुख खा, अब्दुल तौफीक शेख, मोहम्मद शोएब, अतिब राशिद, यूसुफ खान, इरफान खान, अब्दुल अरबाज, मुशिफिक अहमद, शेख शकील और शाहिम अहमद का नाम शामिल है।

बेरहमी से की गई थी हत्या 

इन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 341, 302, 153-ए, 201, 118, 505, 506, 34 और धारा 16, 17, 18, 19 और 20 के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अभियुक्तों ने 21 जून को अमरावती के घंटाघर में उमेश कोल्हे की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले में आगे की जांच चल रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ