Jammu-Kashmir: आतंकवाद पर NIA का बड़ा एक्शन, श्रीनगर में हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सलाहुद्दीन और बेटे की संपत्ति कुर्क

National Investigation Agency, jammu Kashmir, Hizbul Mujahideen, Terrorist Syed Salahuddin, Syed Ahmad Shakeel

Syed Salahuddin

Jammu-Kashmir: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन और उसके बेटे की संपत्तियों को कुर्क कर लिया है। यह संपत्ति बडगाम में थी। एनआईए ने कुर्की का बोर्ड भी लगाया है।

जिस पर लिखा गया है कि जम्मू-कश्मीर के राजस्व एस्टेट, नरसिंह गढ़, मोहल्ला राम बाग, श्रीनगर में स्थित अचल संपत्ति (1567 और 1568) सैयद यूसुफ शाह उर्फ ​​सैयद के बेटे सैयद अहमद शकील के नाम से है। यूएपीए अधिनियम, 1967 के तहत एक ‘सूचीबद्ध आतंकवादी’ सलाहुद्दीन को विशेष एनआईए अदालत के आदेश पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 की उप-धारा 33 (1) के तहत अटैच किया गया है।

और पढ़िए – Today Headlines, 26 April 2023: सौराष्ट्र-तमिल संगमम में शामिल होंगे पीएम मोदी, मनीष सिसोदिया की जमानत पर HC में सुनवाई आज

जानिए कौन है सलाहुद्दीन?

सैयद सलाहुद्दीन का असली नाम सैयद मोहम्मद युसूफ शाह है। वह आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन का चीफ है। हिजबुल पर कश्मीर समेत देश के अन्य हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। 2017 में सलाहुद्दीन को अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने विशेष नामित वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ