---विज्ञापन---

देश angle-right

News Bulletin: चार में से तीन राज्यों में BJP, एक में कांग्रेस को बहुमत; पांचवीं विधानसभा का फैसला आज

News Bulletin : रविवार को देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की तो तेलंगाना में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसी के साथ कई और बड़ी घटनाएं भी घटी हैं। जानें कहां क्या हुआ...

---विज्ञापन---

News Bulletin: सुप्रभात, आपका दिन मंगलमय हो। आइए दिन की शुरुआत बड़ी खबरों से करते हैं। रविवार को देश के पांच राज्यों में से चार में नई विधानसभा के गठन के लिए हार-जीत का फैसला हो चुका है। इनमें से तीन राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिला है तो तेलंगाना में कांग्रेस को बहुमत मिला है। इन सभी राज्यों में हालिया मुख्यमंत्रियों ने अपने इस्तीफे राज्यपाल को सौंप दिए हैं। इसी बीच दिल्ली के पंजाबी बाग में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग की वारदात सामने आई है। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आठ में से कांग्रेस की झोली में गई इकलौती सीट पर विजय जुलूस के दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। गोवा से खबर आई है कि नशे में धुत रूसी टूरिस्ट ने तीन भारतीयों की जान ले ली। इन पर कार चढ़ाने के बाद वह खुद भी घायल बताया जा रहा है। इसी के साथ आज मिजोरम की सभी 40 सीटों पर हुई वोटों की गिनती के बाद तय हो जाएगा कि यहां कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी। आइए, जरा इन खबरों को थोड़ा विस्तार से जानें…

Election

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के नतीजों में मध्‍य प्रदेश में बीजेपी ने फ‍िर से शानदार प्रदर्शन करते हुए 230 में से 164 सीटों पर अपना कब्‍जा जमा लिया है। राजस्‍थान में 115 सीटों पर पार्टी की जीत हुई है। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा ने 90 में से 54 सीटें जीती हैं। उधर, तेलंगाना में कांग्रेस ने 64 सीट जीतकर दो बार की सत्ताधारी पार्टी भारत राष्ट्र समिति को 39, भाजपा को 8 और AIMIM को 7 सीटों पर समेट दिया।

News24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---

दिल्ली के पंजाबी बाग में पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग

नई दिल्ली: दिल्ली के पंजाबी बाग में शिरोमणि अकाली दल के पूर्व विधायक दीप मल्होत्रा के घर के बाहर फायरिंग हुई है। इस घटना में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम सामने आया है। इस घटना की जानकारी रविवार शाम शाम करीब 6:45 बजे SHO पंजाबी बाग को सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। निरीक्षण करने पर मौके पर कुछ खाली कारतूस मिले हैं। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि ये लोग पैदल आए और घर के सामने हवाई फायरिंग कर चले गए। कोई भी घायल नहीं हुआ है।

---विज्ञापन---

नशे में धुत रूसी टूरिस्ट ने गोवा में 3 भारतीयों को कार से रौंदा

पणजी : गोवा में बीते दिन एक रूसी पर्यटक ने 3 अन्य को कुचल दिया, जो भारतीय थे। इस दर्दनाक घटना में तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाकया उस वक्त का है, जब ये एक पब से निकल रहे थे। हालांकि हादसे के बाद रूसी युवक के द्वारा ड्राइव की जा रही कार भी नाले में जा गिरी और उसे भी चोटें आई हैं। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टर्स ने उसके नशे में होने की पुष्टि की है।

---विज्ञापन---

जबलपुर में कांग्रेस के विजय जुलूस में युवक को मारी गोली

जबलपुर : चुनावी नतीजों में हार-जीत के बाद अब रंजिश के मामले भी आना शुरू हो गए हैं। रविवार रात मध्य प्रदेश के जबलपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी लखन घनघोरिया के समर्थक जुलूस निकाल रहे थे। जिस वक्त जुलूस हलके बहोराबाग और रजा चौक इलाके से गुजर रहा था, अचानक किसी ने गोलीबारी कर दी।

---विज्ञापन---

गोली 31 वर्षीय वारिश मिश्रा नामक युवक की पसली में लगी तो वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। आनन-फानन में वारिश को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। खास बात यह है कि जिले की आठ सीटों में से यह इकलौती सीट है, जिस पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। बाकी सात पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने विजय हासिल की है।

First published on: Dec 04, 2023 06:00 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola