Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा हुआ है। भारतीय यात्रियों से भरी बस नहर में गिर गई है। उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस थी, जो पोखरा से काठमांडू जा रही थी। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें से 27 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस नदी के किनारे उल्टी पड़ी थी। हादसा तनहुन जिले में हुआ और बस मार्सयांगडी नदी में गिरी है। जिला पुलिस ऑफिस तनहुन के DSP दीपकुमार राया ने हादसे की पुष्टि की।
बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रजिस्टर्ड
DSP दीपकुमार राया ने बताा कि बस का नंबर UP FT 7623 है। बस नेपाल के पोखरा शहर से राजधानी काठमांडू जा रही थी कि अचानक नहर में गिर गई। हादसा सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुआ। राहगीरों ने बस को नदी में गिरे देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस, सेना और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। तनहुन जिले के SP बीरेंद्र शाही भी हादसास्थल पर पहुंचे। हादसा बस के अन्वुखैरेनी के आइना पहरा से गुजरते समय हुआ है। बस उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की धर्मशाला बाजार की शालिनी केसरवानी पत्नी सौरभ केसरवानी के नाम पर रजिस्टर्ड है।
महाराष्ट्र के 110 लोग गए थे यात्रा पर
गोरखपुर के DM कृष्णा करुणेश ने जानकारी देते हुए बताया कि गोरखपुर के केसरवानी टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी की बस है, जिसे महाराष्ट्र के लोगों ने बुक किया था। 2 बसें बुक हुई थीं, जिनमें 100 से ज्यादा लोग सवार थे। वे उत्तर प्रदेश के प्रयागराज और अयोध्या में दर्शन करते हुए नेपाल की यात्रा पर गए थे। इन्हीं दोनों बसों में से एक बस का एक्सीडेंट हुआ है। दूसरी बस में सवार टूरिस्ट नेपाल के मुगलिंग में ठहरे हुए हैं। वहीं UP सरकार के आपदा रिलीफ कमिश्नर GS नवीन कुमार ने बताया कि हादसे की शिकार हुई बस ट्रैवलर थी। नेपाल के अधिकारियों से संपर्क करके रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली है। महराजगंज के SDM-ADM को नेपाल भेजा जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
48 mins ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
1 hr agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
2 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
2 hrs agoभारत पहुंचे स्विस प्रेसिडेंट, ट्रेड-निवेश समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा
3 hrs ago'CJI सूर्यकांत जो चाहें करें, अब फर्क नहीं पड़ता', CJP ने SC पर उठाए सवाल
4 hrs agoEverest जीरा पाउडर में मिले तय सीमा से ज्यादा कीटनाशक, जांच में हुआ खुलासा
5 hrs agoLIVE: सेंट्रल विस्टा लाइब्रेरी मामले में केंद्र सरकार को SC का नोटिस
7 hrs agoSIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
15 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं...' SIR विवाद के बीच जज भुइंया का बयान
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines