नागपुर में शिवसेना नेता की सरेराह ले ली जान, CCTV में कैद हुई वारदात

नागपुर में शिवसेना नेता अंकुश कडू की दिनदहाड़े चाकुओं से हत्या कर दी गई। 6 हमलावरों ने सरेआम वारदात को अंजाम दिया है। पूरी घटना CCTV में कैद हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

nagpur (1)

महाराष्ट्र के नागपुर में शिवसेना नेता की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया है। यह वारदात लोगों की भीड़ के बीच, खुलेआम सड़क पर अंजाम दी गई, जिसने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। हमलावरों ने शिवसेना के पूर्व उप जिला प्रमुख अंकुश कडू पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह घटना शनिवार शाम करीब छह बजे की है, जब अंकुश कडू बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रास्ते में रोका और हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि इस वारदात को छह हमलावरों ने मिलकर अंजाम दिया। सभी के हाथों में धारदार हथियार थे।

हत्या नागपुर के जरीपटका थाना क्षेत्र के म्हाडा चौक के पास हुई। पुलिस को शक है कि यह हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

लोग गुजरते रहे, हमलावर घोंपते रहे चाकू

इस निर्मम हत्या का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक युवक पहले कडू की बाइक रोकता है और अचानक हमला कर देता है। उसके बाद अन्य हमलावर भी आ जाते हैं और मिलकर उन पर चाकुओं से हमला करते हैं। हमले के दौरान कडू सड़क पर गिर जाते हैं, लेकिन हमलावर तब भी उन पर हमला करते रहते हैं। इस पूरी घटना के दौरान लोग पास से गुजरते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की।

नागपुर में हाल के दिनों में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर आम जनता और राजनीतिक दलों में नाराजगी है। इस हत्याकांड ने पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ