5 सप्ताह से बेटे से मिलने नहीं दिया... सूचना सेठ के पति ने किया बड़ा खुलासा

Suchana Seth Case New Update in Hindi : सूचना सेठ के पति ने कहा है कि अदालत से अनुमति दिए जाने के बाद भी वह उसे अपने बेटे से मिलने नहीं देती थी।

Police taking Suchana Seth

Police taking Suchana Seth (ANI File)

Suchana Seth Case New Update in Hindi : अपने 4 साल के बेटे की हत्या करने की आरोपी सूचना सेठ के पति वेंकट रमण ने शनिवार को गोवा पुलिस से कहा कि सूचना ने पिछले पांच रविवारों से उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं दिया था। वह जांच के हिस्से के तौर पर अपना बयान दर्ज कराने बेंगलुरु से कलंगुट पुलिस स्टेशन पहुंचे थे।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना सेठ ने कथित तौर पर उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में स्थित सर्विस अपार्टमेंट में अपने बेटे का दम घोट कर जान ले ली थी। इसके बाद 8 जनवरी को वह शव को एक बैग में रखकर टैक्सी से बेंगलुरु जा रही थी जब कर्नाटक के चित्रदुर्ग में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन

अदालत ने दिया था बेटे से मिलने का अधिकार

जानकारी के अनुसार पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में वेंकट रमण ने कहा है कि सूचना से तलाक की कार्यवाही बेंगलुरु के एक फैमिली कोर्ट में चल रही थीं। रमण ने दावा किया कि अदालत ने उसे बच्चे से मिलने का अधिकार दिया था लेकिन पिछले 5 रविवारों से सूचना ऐसा नहीं होने दे रही थी।

जब यह घटना हुई थी उस समय रमण इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में थे। पुलिस के अनुसार सूचना सेठ ने अपने बच्चे की जान लेने के बाद अपनी कलाई काट कर आत्महत्या करने की कोशिश भी की थी। सूचना अपना अपराध स्वीकार कर चुकी है। बता दें कि सूचना सेठ बेंगलुरु में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की सीईओ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ