उड़ान भरते ही टूट गई विमान की खिड़की! करवाई गई इमरजेंसी लैंडिंग

जापान के एक विमान के उड़ान भरने के बाद कॉकपिट की खिड़की में दरार दिखाई दी, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई।

Boeing 737 flight emergency landing due to cockpit window crack

कॉकपिट की खिड़की टूटने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जापान में एक जहाज के उड़ान भरने के बाद कॉकपिट के विंडो में दरार देखने को मिली। इसके बाद विमान को वापस एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जापान की ऑल निप्पॉन एयरवेज के बोइंग 737 विमान की कॉकपिट की खिड़की टूट गई थी, इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दिए जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग करवाने का फैसला लिया गया। जहाज उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही एयरपोर्ट पर वापस सुरक्षित लैंड हो गया।

विज्ञापन

फ्लाइट संख्या 1182 टोयामा हवाई अड्डे की तरफ जा रही थी लेकिन लगभग 11:20 बजे वह साप्पोरो-न्यू चिटोस हवाई अड्डे पर वापस लैंड हो गई। इस विमान में 59 यात्रियों के साथ ही छह चालक दल के सदस्य सवार थे। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की खबर नहीं आई है।

खबर अपडेट की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ