मुंबई: बांद्रा के मशहूर माउंट मैरी चर्च को बम से उड़ाने की धमकी, लश्कर-ए-तैयबा ने भेजा ईमेल
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: मुंबई के मशहूर माउंट मैरी चर्च को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की तरफ से धमकी भरा ईमेल आया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ई मेल के जरिए चेतावनी दी गई है कि आतंकी संगठन बम के जरिए चर्च पर हमला करेगा।
माउंट मैरी चर्च काफी पुराना है। यह चर्च 300 साल पुराना है। यह 1640 में बना था और 1761 में इसका पुनर्निमाण करवाया गया। नए साल के मौके पर इस तरह के ई-मेल से पुलिस महकमा काफी अलर्ट है, जिसके चलते इसे वेरिफ़ाई करने का काम मुंबई पुलिस कर रही है. पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 505 (3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: