पिता की राह पर चले मुकेश अंबानी के तीनों बच्चे; आकाश, ईशा और अनंत नहीं लेंगे सैलरी
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

mukesh ambanis children salary: भारत और एशिया के सबसे बड़े धन कुबेर मुकेश अंबानी पिछले तीन साल से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं। पिता की राह पर चलते हुए अब उनके तीनों बच्चों ने एलान किया है कि वे भी कोई वेतन नहीं लेंगे। अंबानी परिवार के उत्तराधिकारी के तौर पर आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और अनंत अंबानी ने सिर्फ फीस चार्ज करने का फैसला लिया है। ये फीस वे लोग बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और कमेटियों की बैठकों में शामिल होने के एवज में चार्ज करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से इस बाबत जानकारी दी गई है। तीनों की नियुक्ति पर शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए प्रस्ताव लाया गया था।
खास बात है कि उनके पिता मुकेश अंबानी भी 2020-21 फाइनेंशियल ईयर से कोई सैलरी नहीं ले रहे हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से अपने शेयरहोल्डर्स को लेटर भेजा गया था। जिसमें तीनों की नियुक्ति को लेकर मंजूरी मांगी गई थी। नोटिस में बताया गया था कि जो तीनों नए डायरेक्टर्स नियुक्त किए गए हैं, उनको सिर्फ डायरेक्टर्स और समितियों की मीटिंग में शिरकत करने के लिए ही भुगतान किया जाएगा। वे डायरेक्टर के तौर पर कंपनी से कोई सैलरी नहीं लेंगे।
गौरतलब है कि 28 अगस्त को बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग हुई थी। इसमें मुकेश अंबानी के तीनों बच्चों आकाश, ईशा और अनंत ने शिरकत की थी। जिसके बाद तीनों को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल कर लिया गया था। इससे पहले एनुअल जनरल मीटिंग यानी रिलायंस एजीएम का आयोजन भी अगस्त में हुआ था। जिसमें पहले ही तीनों की नियुक्ति को लेकर फैसला लिया जा चुका था।
आकाश अंबानी फिलहाल रिलायंस के टेलीकॉम कारोबार जियो की जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। वहीं, ईशा अंबानी को रिलायंस के रिटेल बिजनेस रिलायंस रिटेल वेंचर्स का जिम्मा सौंपा गया था। जिसकी अच्छे से वो देखरेख कर रही हैं। अंबानी के बेटे अनंत के जिम्मे रिलायंस का एनर्जी और रिन्यूएअबल एनर्जी का बिजनेस सौंपा गया है। मुकेश अंबानी की ओर से अपने बच्चों को बराबर का सेगमेंट कारोबार में दिया गया है। वे अगले पांच साल तक अपने पदों पर बने रहेंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: