जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. गुरुवार शाम को केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय के सचिव विनीत जोशी का तबादला कर दिया है. उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय का नया सचिव बनाया गया है. गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी हैं.

विनीत जोशी ने 16 जनवरी 2025 को इस पद का कार्यभार संभाला था. विनीत जोशी को तबादला पंचायती राज विभाग में कर दिया गया. अब उनकी जगह राजस्थान कैडर के नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय में उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया है.

---विज्ञापन---

केरल कैडर के टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : PM मोदी के ऐलान पर दिल्ली में यहां बनीं फास्ट ट्रैक अदालत, पेपर लीक के दोषियों को तुरंत सजा

---विज्ञापन---

कौन हैं नरेश पाल गंगवार

गंगवार इससे पहले मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग में सचिव के तौर पर काम कर रहे थे. इससे पहले, उन्होंने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में काम किया, जहां उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण और खतरनाक पदार्थों के प्रबंधन से जुड़े मामलों को संभाला.

---विज्ञापन---

पेशे से इंजीनियर, गंगवार ने रुड़की यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में B.Tech किया है. इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से कम्युनिकेशन और रडार इंजीनियरिंग में M.Tech और राजस्थान यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में M.A. की डिग्री हासिल की है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पेपर लीक के खिलाफ कैबिनेट कल लेगी सख्त फैसले- आधी रात PM मोदी का VIDEO मैसेज जारी

अपने करियर के दौरान, उन्होंने राजस्थान सरकार में कई अहम पदों पर काम किया, जिनमें स्कूल शिक्षा, ऊर्जा, कृषि, उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी विभागों के प्रमुख सचिव का पद शामिल है. उन्होंने जयपुर DISCOM के चेयरमैन और राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया. गंगवार ने 2010 और 2014 के बीच नेशनल सोलर मिशन के शुरुआती दौर में राजस्थान की शुरुआती सोलर एनर्जी पॉलिसी बनाने में अहम भूमिका निभाई.