Tamil Nadu CM MK Stalin

तमिलनाडु-पुडुचेरी में कौन संभालेगा विपक्षी INDIA की कमान? कांग्रेस ने सौंपी जिम्मेदारी

MK Stalin To Lead INDIA Bloc In Tamil Nadu And Puducherry: लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु और पुडुचेरी की जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी ने डीएमके नेता और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन को दी है।

MK Stalin To Lead INDIA Bloc In Tamil Nadu And Puducherry : आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तमिलनाडु और पुडुचेरी में विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन की कमान तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को दी गई है। यह जानकारी इन दो राज्यों में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार ने रविवार को दी।

विज्ञापन

अजय कुमार ने चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में हम इन दोनों राज्यों की सभी 40 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने दावा किया कि डीएमके और कांग्रेस का गठबंधन बहुत मजबूत है। बता दें कि तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एक सीट है।

विज्ञापन

कुमार ने आगे कहा कि तमिलनाडु के सीएम स्टालिन भारत और गठबंधन के सबसे मजबूत नेताओं में से एक हैं। वह तमिलनाडु और पुडुचेरी में इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करेंगे। बता दें कि डीएमके ने संसदीय चुनावों के लिए सीट बंटवारे पर बात के लिए एक समिति बनाई है। कुमार ने कहा कि कांग्रेस की समिति का ऐलान दो दिन में हो जाएगा।

बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसा नहीं दे रही भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु में बाढ़ राहत गतिविधियों के लिए पर्याप्त फंड जारी नहीं किया है। इस राज्य ने हाल ही में हुई भारी बारिश के दौरान बहुत नुकसान झेला है। अजय कुमार ने कहा कि भाजपा राम मंदिर बनाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च कर रही है लेकिन बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए पैसा देने से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ