Mizoram News24 Analysis: वो 5 हॉट सीटें, 2023 विधानसभा चुनाव में जिन पर टिकी सबकी निगाहें

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव में आइजोल पूर्व-I सबसे हॉट सीट मानी जा रही है क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा फिर से चुनावी मैदान में हैं।

Mizoram Assembly Election 2023, News24 Analysis, Election News, important seats, Hot seats, Mizoram News
विज्ञापन

Mizoram Assembly Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 7 नवंबर को प्रदेश की 40 सीटों मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। वहीं, 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे। फिलहाल, मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के पास बहुमत है और जोरमथांगा प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री हैं। वहीं, अगर बात करें मिजोरम विधानसभा चुनाव की सबसे महत्वपूर्ण सीटों की तो 5 ऐसी सीटें हैं, जिन पर सभी की निगाहें हैं।

5 महत्वपूर्ण सीटें, जिन पर सबकी निगाहें

1. आइजोल पूर्व-I विधानसभा सीट: मिजोरम विधानसभा चुनाव में आइजोल पूर्व-I सबसे हॉट सीट मानी जा रही है क्योंकि इस सीट से मुख्यमंत्री जोरमथांगा फिर से चुनावी मैदान में हैं। जोरमथांगा ने विधानसभा चुनाव 2018 में यहां से जीत हासिल की थी और इस बार उनके खिलाफ मैदान में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के उपाध्यक्ष लालथानसांगा हैं।

Advertisment

2. आइजोल पश्चिम-III विधानसभा सीट: इस विधानसभा सीट पर इस बार भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां, एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। जेडपीएम विधायक वी.एल. जैथनजामा का मुकाबला पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष लालसावता और एमएनएफ उम्मीदवार के. सॉमवेला से है। यह विधानसभा सीट इसलिए भी खास है क्योंकि 2008 में इसके निर्माण के बाद से किसी भी दल ने यहां से लगातार जीत हासिल नहीं की है।

Whtasapp Channel Logo Template

3. सेरछिप विधानसभा सीट: इस विधानसभा सीट से जेडपीएम नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालडुहोमा चुनावी मैदान में हैं। वह इसी सीट से विधायक भी हैं। वहीं, इस बार उनका मुकाबला एमएनएफ के नवागंतुक जे. माल्सावमज़ुअल वानचावंग और कांग्रेस उम्मीदवार आर. वानलालट्लुआंगा से है। लालडुहोमा ने 2018 में इस सीट से पांच बार के मुख्यमंत्री ललथनहवला को हराया था।

विज्ञापन

4. हच्छेक विधानसभा सीट: हच्छेक विधानसभा सीट पर वर्तमान कांग्रेस विधायक लालरिंडिका राल्टे और मौजूदा राज्य खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे के बीच कांटे की टक्कर है। वैसे तो यह निर्वाचन क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है, लेकिन रॉयटे को भी एक मजबूत दावेदार माना जा रहा है। यहां से मुख्य विपक्षी दल जेडपीएम ने के. जे. को मैदान में उतारा है, जबकि लालबियाकनघेटा ने इस चुनावी जंग को और भी मजेदार बना दिया है।

विज्ञापन

5. तुइचावंग विधानसभा सीट: इस सीट को भी म‍ि‍जोरम की महत्वपूर्ण सीटों में से एक माना जाता है, जहां 2018 के चुनाव में भाजपा के बुद्ध धन चकमा ने इकलौता चुनाव जीता था। भाजपा के बुद्ध धन चकमा ने मिजो नेशनल फ्रंट के रसिक मोहन चकमा को हराया था। इस बार भी इस सीट पर मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ