नई दिल्ली: 2024 के चुनावी समर (Mission 2024) से पहले ही विपक्ष बीजेपी को चुनौती देने की तैयारियों में जुट गया है। इसी कड़ी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने आज अपने आवास पर ऑल पार्टी मीटिंग बुलाई है।

इस सर्वदलीय बैठक में एनसी, कांग्रेस, पीडीपी, शिवसेना, जनता दल (यू), एएनसी, भाकपा, अकाली दल शामिल हो सकते हैं।

जम्मू में अपनी तरह की यह पहली बैठक होगी। इसमें बीजेपी और उससे संबंधित संगठनों को छोड़कर बाकी सभी दलों को बुलाया गया है। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी इसमें मौजूद रहेंगी।

विपक्षी नेताओं की यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है और इस मीटिंग पर सब की नजर रहेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ