कर्नाटक में दो बच्चों के पिता 'बासकर जी' का कमाल, मुस्कुराहट देखकर फिदा हो जाएंगे

Baskar ji

Baskar ji

Karnataka Baskar ji Miracle :कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एक ऑटो रिक्शा चालक इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। उनकी ऑटो रिक्शा में बैठे मुस्कुराती हुई फोटो वायरल है। दरअसल, बेंगलुरु का यह रिक्शा चालक 38 वर्ष बाद प्री-यूनिवर्सिटी सर्टिफिकेट की परीक्षा दे रहा है।

वहीं, एक्स यूजर निधि अग्रवाल ने मुस्कुराते हुए इस ऑटो रिक्शा चालक की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की है। यह फोटो 26 अगस्त को पोस्ट की है, जिसमें आटो चालक मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा भी है- ‘आज मेरे @ Olacabs ऑटो साथी, बासकर जी का परिचय।’ इसमें निधि अग्रवाल ने जानकारी दी है कि उनका अंग्रेजी का एग्जाम था। बासकर जी ने 1985 में 10वीं की परीक्षा पास की थी और इतने वर्षों के बाद वह पीयूसी की परीक्षा दे रहे हैं।

यहां पर बता दें कि कर्नाटक राज्य में नियमानुसार, छात्र 10 वीं की परीक्षा पास करने के बाद पीयूसी की परीक्षा देते हैं। दरअसल, राज्य में पीयूसी 1 को 11 वीं और पीयूसी 2 परीक्षा को 12 कक्षा के समानांतर माना जाता है।

दो बच्चों के पिता हैं बासकर दी

निधि अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, पीयूसी 2 की परीक्षा दे रहे बासकर दो बच्चों के पिता है। एक बच्चा तीसरी और दूसरा बच्चा छठी कक्षा में पढ़ता है। निधि ने बासकर जी की मुस्कान को प्रेरक बताया है। इस पर एक यूजर ने लिखा है- ‘एक नंबर ही तो है उम्र बस। अगर आप कुछ करने का प्रयास कर रहे हैं तो आप बूढ़े नहीं हैं।’

गौरतलब है कि मेघालय में वर्ष 2020 में एक 50 वर्षीय महिला लेकिंटिव सिम्लिह ने 12वीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की। वह चार बच्चों की मां हैं, साथ ही दो बच्चों की दादी है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल छोड़ने के बाद 30 वर्ष बाद 12वीं कक्षा की परीक्षा का सर्टिफिकेट हासिल किया।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ