Hyderabad Minor Gang Rape: हैदराबाद में 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने नाबालिग को बेहोशी वाली कोई दवा पिलाई थी। इसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को गैंगरेप की वारदात (Hyderabad Minor Gang Rape) की सूचना सामने आई। घटना हैदराबाद के चट्रीनाका पुलिस थाने की सीमा में हुई। फलकनुमा के ACP के मुताबिक, नाबालिग लड़की को उसका एक दोस्त कमरे में ले गया, जहां 6 लोगों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) अधिनियम, SC और ST अत्याचार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
आरोपियों ने नाबालिग को बंधक बनाकर रखा
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चंद्रायनगुट्टा में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रखा था। आरोपियों ने बेहोशी की हालत में पड़ी नाबालिग से बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, जब आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू किया तो लड़की रोने लगी। फिर आरोपियों ने म्यूजिक सिस्टम का आवाज तेज कर दिया ताकि आवाज बाहर न जाए।
बाद में कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद नाबालिग बेहोशी की हालत में आ गई और फिर आरोपियों ने वरदात को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। लड़की को जब होश आया तब वह अपने घर पहुंची और पूरी जानकारी दी।
नाबालिग लड़की के माता-पिता की शिकायत के आधार पर चंद्रायनगुट्टा पुलिस ने मामला (Hyderabad Minor Gang Rape) दर्ज किया और जांच में जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
3 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
4 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
5 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
7 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
8 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
9 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines