Bihar: पिता ने डेढ़ माह की बेटी को पटक-पटकर पीटा, मरी नहीं तो गला दबा दिया, मां बोली- लड़की पैदा होने से नाराज था

Bihar, Father Killed Her Daughter, Vaishali News, Crime In Vaishali, Vaishali Hindi News

बेटी की हत्या पर रोती-बिलखती मां।

Bihar: बिहार के वैशाली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक निर्दयी पिता ने अपनी डेढ़ माह की बेटी को पटक-पटक पीटा। बच्ची नहीं मरी तो पिता ने उसका गला दबा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बेटी पैदा होने से नाराज था पति

बिदुपुर थाना क्षेत्र के हरपुर गोपालपुर में देवलाल महतो पटना में रहकर काम करता था। पत्नी काजल कुमारी ने डेढ़ माह पहले बेटी को जन्म दिया था। इससे एक बेटा हुआ था, जिसकी मौत हो चुकी है। वहीं एक अन्य बेटी अपने ननिहाल में रहती है। देवलाल बेटा चाहता था। इसलिए वह बेटी होने से नाराज चल रहा था।

विज्ञापन

सास-ससुर ने फोन कर बेटे को पटना से बुलाया

आरोप है कि सास-ससुर ने फोन कर देवलाल को पटना से बुलाया। उसे बताया कि बहू गाली-गलौच करती है। इस पर बुधवार को देवलाल पटना से घर आया। पति ने पहले लोहे की रॉड से पत्नी की पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गई। इस पर पति कहीं बाहर चला गया। दोबारा लौटकर आया तो बेटी को पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

बिस्तर पर मरी बेटी को लिटाकर भागा आरोपी

इसके बाद मरी बेटी को बिस्तर पर लिटाकर फरार हो गया। उधर, जब काजल को होश आया तो उसने बेटी को जगाने का प्रयास किया। नहीं जगी तो काजल रोने लगी। उसके रोने की आवाज सुनकर परिवार और आसपास के लोग जुट गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ