हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मेघालय: फरार कैदियों को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला

विज्ञापन

गुवाहाटी: मेघालय की जयंतिया पहाड़ियों के शांगपुंग गांव के निवासियों ने शनिवार को जोवाई जिला जेल से फरार हुए पांच विचाराधीन कैदियों में से चार की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी। हमले के वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वीडियो में ग्रामीणों को फरार कैदियों को रॉड और डंडों से पीटते हुए देखा जा सकता है।

चाकू से हमला कर फरार
यह गिरोह 10 सितंबर को जोवाई जिला जेल से एक गार्ड पर चाकू से हमला कर फरार हो गया था। इस गिरोह के अन्य सदस्य रमेश दखर, मार्संकी तारियांग, रिक्मेनलंग लामारे, शिदोरकी दखर और लोदेस्टार तांग हैं। समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने कारागार महानिरीक्षक जेरी एफके मारक के हवाले से कहा, “सुबह करीब दो बजे छह कैदी जिला जेल से फरार हो गए।” अधिकारी मामले की प्रारंभिक जांच कर रहे हैं।

गांव को लग गई भनक
शांगपुंग के मुखिया आर राबोन ने कहा कि वे लोग भागकर शांगपुंग इलाके के एक जंगल में छिप गए। जब एक आरोपी स्थानीय चाय की दुकान पर गया और कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर ली।

विज्ञापन

पूरे गांव को इसकी भनक लग गई और उन्होंने पास के जंगल में भागे कैदियों का पीछा किया। ग्रामीणों ने इलाके को घेर लिया और कब्जा करने के बाद फरार लोगों की पिटाई कर दी। सामने आए वीडियो में भीड़ को बेरहमी से बांस की डंडों से मारते देखा जा सकता है। मुखिया ने कहा कि पिटाई से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि रमेश दखर जंगल से भागने में सफल रहे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola