लोकसभा स्‍पीकर बनते ही ओम ब‍िरला ने लगाई सांसदों की क्‍लास, बोले-जब Speaker खड़ा हो जाता है....

Lok Sabha Election Speaker: 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के तीसरे दिन स्पीकर को लेकर मतदान हुआ। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला ध्वनि मत से इस पद के लिए चुने गए। इसके बाद पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत सभी नेताओं ने उनको बधाई दी।

Speaker Om Birla Showed Attitude First Day

स्पीकर ओम बिरला

Speaker Om Birla Showed Attitude First Day: लोकसभा स्पीकर के लिए आज हुए चुनाव में बीजेपी सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा स्पीकर चुने गए। स्पीकर चुने जाने के बाद पीएम मोदी और राहुल गांधी उन्हें आसन तक लेकर गए। स्वागत भाषण में पीएम मोदी ने ओम बिरला को बधाई देते हुए कहा कि ओम बिरला ने नया इतिहास रचा है। उन्होने संसदीय कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाया है। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने उनका अभिनंदन किया।

एनडीए और विपक्ष के नेता एक-एक कर ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने की बधाई दे रहे थे। इस दौरान स्पीकर अपनी जगह से खड़े हुए सांसदों को नीचे बैठाने के लिए अपनी जगह से खड़े हो गए। इसके बाद भी सांसद नीचे नहीं बैठे तो वे गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि जब स्‍पीकर सीट से खड़ा हो जाता है, तो माननीय सदस्‍यों से कहता हूं क‍ि उन्‍हें बैठ जाना चाह‍िए। मैं पहली बार कह रहा हूं। मुझे पांच साल कहने का अवसर नहीं म‍िलना चाह‍िए।

स्पीकर ने हरसिमरत से कहा- भाषण बाद में

आईयूएमएल के मोहम्मद बशीर ने स्पीकर ओम बिरला को स्पीकर चुने जाने की बधाई दी। बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल को स्पीकर ने बीच में टोक दिया। उन्होंने कहा कि भाषण बाद में। हरसिमरत कौर ने स्पीकर को बधाई देने के बाद कहा कि एक छोटे राज्य की छोटी सी पार्टी की सांसद चुनकर मैं चौथी बार लोकसभा पहुंचीं हूं। इसके बाद उन्होंने नाम लिए बिना ही स्पीकर को टोकना शुरू कर दिया।

सुप्रिया सुले ने की स्पीकर की तारीफ

बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा पिछले 5 साल आपने बहुत अच्छा काम किया लेकिन जब हमारे 150 सांसद सस्पेंड हुए तो बहुत दुख हुआ। अगले 5 साल तक सस्पेंशन के बारे में नहीं सोचे। सांसद सुप्रिया ने कोविड काल के दौरान हर सांसद का ख्याल रखने और हाउस चलाने के लिए उनकी तारीफ भी की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ