मणिपुर में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, इंफाल पश्चिम में स्कूल के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या

european parliament, manipur violence, narendra modi, european union, european union on manipur violence, motion on manipur violence
विज्ञापन

Manipur Situation: मणिपुर में गुरुवार को इंफाल पश्चिम में एक स्कूल के बाहर अज्ञात अपराधियों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़ित की पहचान और समुदाय की पहचान अभी तक नहीं की गई है। बता दें कि पूरे मणिपुर में दो महीने बाद बुधवार यानी एक दिन पहले स्कूल खोले गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, घटना शिशु निष्ठा निकेतन स्कूल के बाहर की है। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। महिला की हत्या राज्य में दो महीने से अधिक समय से चल रही जातीय झड़पों के बीच हुई है। इससे पहले दिन में, सुरक्षा बलों ने मपाओ और अवांग सेकमाई क्षेत्रों के दो सशस्त्र समूहों के बीच कांगपोकपी जिले में टकराव को विफल कर दिया।

Advertisment

दंगाइयों ने IRB कर्मी के घर लगाई आग

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि दंगाइयों ने थौबल जिले में एक भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) कर्मी के घर को आग लगा दी। बता दें कि हिंसा की एक अन्य घटना में पुलिस शस्त्रागार से हथियार लूटने के दंगाइयों के प्रयासों को भारतीय रिजर्व बटालियन ने विफल कर दिया था।

रोक-टोक के दौरान पुलिस और दंगाइयों के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान एक दंगाई की मौत भी हो गई थी। दंगाइ की पहचान 27 साल के रोनाल्डो की मौत हो गई। झड़प के दौरान अतिरिक्त 10 लोगों को चोटें आईं, जिनमें से छह की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ