संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र ने 19 जुलाई को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 23 दिन तक चलेगा सत्र

Today Headlines, Parliament Monsoon Session 2023, Brijbhushan Sharan Case, Chandrayaan3

Parliament Monsoon Session 2023

Parliament Monsoon Session: 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलने वाला है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने पहले ट्वीट कर जानकारी दी थी कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा। सभी दलों से मानसून सत्र के दौरान विभिन्न विषयों पर उपयोगी चर्चा में योगदान देने का आग्रह है।

विज्ञापन

मानसून सत्र में होंगी 17 बैठकें

केंद्रीय ने कहा कि 23 दिनों तक चलने वाले इस सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। वहीं, केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने सोमवार को कहा कि संसद का मानसून सत्र पुरानी इमारत में शुरू होगा। विपक्षी दल भी कई मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए कमर कस रहे हैं।

विज्ञापन

विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

संसद के मानसून सत्र में विपक्ष अलग-अलग मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेर सकता है। दिल्ली में उपराज्यपाल को अधिक प्रशासनिक शक्तियां देने वाले केंद्र सरकार के अध्यादेश को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार को घेर सकता है। इसके अलावा मणिपुर मुद्दे पर भी विपक्ष हंगामा कर सकता है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर केंद्र सरकार के विधेयक के खिलाफ समर्थन मांग रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि केंद्र का अध्यादेश दिल्ली सरकार को सेवाओं पर अधिक विधायी और प्रशासनिक नियंत्रण देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 11 मई, 2023 के फैसले को रद्द करता है। ऐसे मामलों में उपराज्यपाल को फैसले लेने का अधिकार देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ