अफ्रीकी से सेक्स करो, पोर्नोग्राफी देखो...चीन से आई भारतीय महिला ने सुनाई पति के शोषण की कहानी

चीन में भारतीय दूतावास के दखल के बाद महिला को इंडिया भेजा गया है। महिला ने यूपी पुलिस को शिकायत की है, अब पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

crime news

crime news

Lucknow woman alleges husband: चीन से आई महिला ने यूपी पुलिस को अपने पति के खिलाफ शिकायत दी है। उसने आप बीती सुनाते हुए कहा है कि उसका पति उसे जबरदस्ती पोर्नोग्राफी दिखाता है। उसने उसे चीन में अफ्रीकी मूल के युवक से सेक्स करने के लिए कहा। इतना ही नहीं वह उसे और उसके परिवार को दहेज के तंग करता है।

विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज

दरअसल, बीते दिनों चीन में भारतीय दूतावास की मदद से लखनऊ की रहने वाला एक महिला इंडिया वापस लौटी है। यहां दूतावास की सलाह पर उसने लखनऊ के नाका पुलिस को शिकायत की है। शिकायत में उसने अपने पति पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पुलिस महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

2015 में हुई थी शादी, दहेज के लिए करता था तंग 

पीड़ित महिला के अनुसार उसकी 2015 में लखनऊ के गणेश गंज निवासी युवक से शादी हुई थी। आरोप है कि शादी के एक हफ्ते के दौरान ही पति ने उसके परिजनों ने 15 लाख रुपये देने की मांग की। पति एक कंपनी में काम करता था और काम के सिलसिले में दोनों चीन चले गए। महिला का आरोप है कि यहां वह उसे दहेज के लिए तंग करता था। विरोध करने पर उसके पति ने उससे 10 लाख के जेवरात और 2.5 लाख रुपये कैश ले लिए।

भारतीय दूतावास की दखल के बाद सामने आया मामला 

महिला का आरोप है कि उसने चीन में पुलिस को इस बारे में शिकायत की। पति ने उससे पुलिस के सामने माफी भी मांगी, लेकिन वह फिर उसे तंग करने लगा। बीते दिनों चीन में भारतीय दूतावास के दखल के बाद महिला को इंडिया भेजा गया है। यहां महिला ने अपने घर के पास लखनऊ नाका पुलिस को अपनी शिकायत दी है। शिकायत के बाद यूपी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ