LPG Price: एलपीजी कस्टमर को लगा बड़ा झटका, गैस सिलेंडर हुआ महंगा

LPG Price : देश में एक बार फिर एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि देखने को मिली। ये बढ़ोतरी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। आइए जानते हैं कि क्या है नई कीमत?

LPG Cylinder Scheme

File Photo

LPG Price : महीने के पहले ही दिन 1 दिसंबर को एलपीजी के कस्टमर को बड़ा झटका लगा। यह झटका कॉमर्शियल गैस सिलेंडर को लगा, जबकि घरेलू सिलेंडर के लिए राहत है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक में गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ाई है।

विज्ञापन

देश की सरकारी तेज कंपनियों की ओर से महीने के पहले एलपीजी की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इसके तहत ही इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 16.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए। एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 1 दिसंबर से लागू हो गई है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में रसोई गैस के क्या दाम हैं?

विज्ञापन

जानें महानगरों में गैस सिलेंडर की क्या है नई कीमत?

विज्ञापन

अगर दिल्ली की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी के दाम 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गए। वहीं, मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये है। चेन्नई में प्रति सिलेंडर 16 रुपये की बढ़ोतरी होकर नई कीमत 1980.50 हो गई। कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 15.50 रुपये बढ़ी, जो अब 1927 रुपये हो गई।

विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे दाम

आपको बता दें कि पिछले पांच महीने में अगस्त से दिसंबर तक कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। अगर पिछले महीने नवंबर की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई। वहीं, अक्टूबर में कमर्शियल गैस के दाम 48.50 रुपये बढ़े थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ