Lok sabha election 2024 phase 2 voting important voting documents: लोकसभा चुनाव (Loksabha elections 2024) के दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को होने वाली है। चुनाव के दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर वोटिंग होनी है। वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए चुनाव आयोग ने ‘टर्निंग 18’ अभियान शुरू किया है। इलेक्शन कमिशन के इस अभियान उन युवाओं को प्रेरित करने के लिए, जो 18 के हैं और वोट होने के योग्य हैं। जानिए वो कौन से डाक्यूमेंट्स हैं, जिसके इस्तेमाल कर के आप वोट कर सकते हैं।
कौन से डाक्यूमेंट्स हैं जरूरी
किसी भी मतदान केंद्र में जाकर वोट देने के लिए आपको वोटर आईडी कार्ड दिखाने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि कोई व्यक्ति दो बार वोट ना कर सके। इसके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति किसी के नाम पर वोट न कर सके। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप कुछ डॉक्यूमेंट्स दिखा कर भी वोट कर सकते हैं। अगर आप वोटर आईडी कार्ड ले जाना भूल गए हैं तब भी इन डॉक्यूमेंट्स को दिखाकर वोट कर सकते हैं। जानिए कौन से हैं वो डॉक्यूमेंट्स।
- आधार कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- बैंक या पोस्ट ऑफिस से जारी हुआ पासबुक
- मनरेगा कार्ड
- सेंट्रल गवर्नमेंट के तहत जारी हुआ हेल्थ इंश्योरेंस
- सर्विस आई कार्ड
- पेंशन डाक्यूमेंट
- एमपी-एमएलए और एमएलसी का ऑफिशियल आई कार्ड
- RGI के जरिए जारी स्मार्ट कार्ड
मतदाता केंद्र जाते समय वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें
अगर आपके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसे जरूरी डाक्यूमेंट्स हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम नहीं हैं तो आपको वोट देने की परमिशन नहीं दी जाएगी। इसलिए मतदान केंद्र जाने से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक कर लें। वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए चुनाव आयोग की एसएमएस सर्विस का इस्तेमाल करें। इसके लिए मैसेज में ‘ECI(और EPIC नंबर)’ लिखकर 1950 पर एसएमएस भेजें। इसके बाद आपको चुनाव आयोग की तरफ से मेसेज के जरिए वोटर लिस्ट भेज दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- Voter ID न होने पर भी कर सकते हैं मतदान, जानिए कैसे?
वोटर लिस्ट में कैसे जुड़वाएं नाम
1 अप्रैल 2024 तक अगर आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो आप वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर nvsp.in या eci.gov.in पर रजिस्टर कर के नाम जड़वा सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो स्थानीय बीएलओ के पास जाकर भी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Voter ID Card: घर बैठे ऐसे करें Apply, देखिए पूरा प्रोसेस
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
1 hr agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
2 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
4 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
4 hrs agoभारतीय सेना का नया प्लान, पुराने हथियारों को ही बनाया जाएगा हाईटेक
5 hrs agoतमिलनाडु की थेनी जेल से फरार 17 में से 13 कैदी पकड़े, 9 जेलकर्मी सस्पेंड
6 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
6 hrs ago'किताब सामने आने पर तमाशा होना तय', सोनिया गांधी ने किया बड़ा खुलासा
7 hrs agoपंजाब, यूपी समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले EC का बड़ा कदम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines