Deeksha Priyadarshi
Deeksha
Read More---विज्ञापन---
How to link aadhar card and voter card: क्या आपको भी वोटर आईडी कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने का अलर्ट आ रहा है। अगर आप ये सोच कर इसे लिंक नहीं कर रहे हैं कि इसके लिए सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने होंगे, तो जान लीजिए कि आपको ऐसा बिल्कुल नहीं करना पड़ेगा। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से लिंक कर सकते हैं। दरअसल, फेक वोटिंग को रोकने के लिए अब चुनाव आयोग ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में वोटर आईडी कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करने की कवायद शुरू कर दी है। जानिए घर बैठे किन तरीकों से आधार और वोटर आईडी कार्ड को लिंक कर सकते हैं।
अगर आप फोन से आधार और वोटर आईडी को लिंक करना चाहते हैं तो सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच 1950 पर कॉल करके इसे लिंक कर सकते हैं। वहीं अगर मैसेज के जरिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड को लिंक करना चाहते हैं तो 166 या 51969 पर एसएमएस भेज कर भी इसे लिंक कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बिजनेस शुरू करने का है प्लान? घर बैठे बनाएं कंपनी, जानें रजिस्ट्रेशन का आसान प्रोसेस
न्यूज 24 पर पढ़ें बिजनेस, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।